US Iran War: ईरान पर न्यूक्लियर अटैक करने के मूड में ट्रंप? सीजफायर खत्म होने को लेकर क्यिलर किया स्टैंड

ईरान पर न्यूक्लियर अटैक करने के मूड में ट्रंप? सीजफायर खत्म होने को लेकर क्यिलर किया स्टैंड
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच में सीजफायर अब टूटने की कगार पर है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्लियर कर दिया है कि वो ईरान के साथ जारी युद्ध को परमणाणु संघर्ष तक मोड़ने के इरादे में नहीं है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच में सीजफायर अब टूटने की कगार पर है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्लियर कर दिया है कि वो ईरान के साथ जारी युद्ध को परमणाणु संघर्ष तक मोड़ने के इरादे में नहीं है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन के साथ शांति समझौता करने समय बढ़ता जा रहा है।

ईरान पर न्यूक्लियर हमले के मूड में नहीं ट्रंप

बता दें, ईरान मीडिया ने तेहरान के ऊपर हुए धमाकों की खबरों के बीच ट्रंप ने चेतावनी दी है। मालूम हो कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद यह पहली घटना है। फिलहाल, धमाके के कारण का पता नहीं चल सका है। इजराइल सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि उनका देश फिलहाल ईरान पर हमला नहीं कर रहा है।

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी परमाणु हथियार तैनात करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामी गणराज्य को पारंपरिक तरीकों से पहले ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल क्यों करूंगा? हमने तो पारंपरिक तरीके से बिना परमाणु हथियार के ही उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूंगा। किसी को भी परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए।"

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नौसेना को दिए आदेश

इस बीच ट्रंप ने अमेरिकी के नौसेना को आदेश देते हुए कहा है कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पकड़ी जाने वाली किसी भी ईरानी नाव को तुरंत तबाह कर दिया जाए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान के लिए समझौता करने का समय तेजी से खत्म हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि मेरे पास दुनिया का सारा समय है। लेकिन, ईरान के पास नहीं है। समय तेजी से बीत रहा है। ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की सेना नष्ट हो चुकी है और उनके नेता अब हमारे साथ नहीं हैं, नाकाबंदी पूरी तरह से सख्त और मजबूत है। अब स्थिति और भी बदतर होती जाएगी।

बता दें, ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाले दूसरे चरण की शांतिवार्ता पर से तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। दरअसल, दोनों देशों के बीच स्ट्रेट में तनाव जारी है। ट्रंप की ओर से सीजफायर को अनिश्चिकाल तक बढ़ाए जाने के बाद से दोनों देशों की निगाहें स्ट्रेट पर टिकी हुई है।

Created On :   24 April 2026 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story