Mujtaba Khamenei Health Update: हाथ-पैर का कई बार हुआ ऑपरेशन, चेहरे पर जलने के निशान...मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी

हाथ-पैर का कई बार हुआ ऑपरेशन, चेहरे पर जलने के निशान...मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी
मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके हाथ और पैर का कई बार ऑपरेशन हुआ है। हालांकि, वह मानसिक रूप से ठीक है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वह अभी तक जनता के सामने नहीं आए हैं और उनकी आवाज भी सुनाई नहीं दी है। उनके संदेश सिर्फ लिखित रूप में भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, युद्ध के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं जिसकी वजह से उनकी हालत कमजोर बताई जा रही है। हालांकि, ईरान की तरफ से इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है। इसी कारण उनकी हेल्थ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

चोट और स्वास्थ्य को लेकर दावे

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मुज्तबा खामेनेई को युद्ध के दौरान गंभीर चोट लगी थी। कहा जा रहा है कि उनके पैर और हाथ का कई बार ऑपरेशन हुआ है। उनके चेहरे पर भी जलने के निशान बताए जा रहे हैं। इसी वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक है फैसले लेने की स्थिति में हैं।

सुरक्षा के कारण छिपकर रहना

उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनका ठिकाना गुप्त रखा गया है। ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर के कई बड़े अधिकारी भी उनसे सीधे मिलने से बच रहे हैं। ऐसा डर है कि दुश्मन देश उनके स्थान का पता लगा सकते हैं। बताया गया है कि केवल कुछ खास लोग ही उनसे संपर्क में हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं।

सामने न आने की वजह

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह अभी सार्वजनिक रूप से इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि वह कमजोर नहीं दिखना चाहते। उनके संदेश लिखकर भेजे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जब उनकी तबीयत बेहतर होगी तब वह लोगों के सामने आ सकते हैं।

Created On :   24 April 2026 9:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story