US-Iran War: हालाता की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ईरान करें खाली मिडिल ईस्ट की स्थिति और बिगड़ रही

हालाता की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ईरान करें खाली मिडिल ईस्ट की स्थिति और बिगड़ रही
भारतीय दूतावास ने गुरुवार (23 अप्रैल) को एक नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा न करने की बात कही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान युद्ध को 54 दिन पूरे हो चुके हैं। ईरान में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान जारी है। इसी बीच तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार (23 अप्रैल) को एक नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा न करने की बात कही है। यदि आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो हमेशा MEA की आधिकारिक यात्रा सलाह या संबंधित दूतावास की वेबसाइट की जांच करें।

भारतीय दूत ने एडवाइजरी में कहा, 'भारतीय नागरिक हवाई या जमीन किसी भी रास्ते ईरान की यात्रा नहीं करेंए। ईरान की यात्रा करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है।' क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र (Airspace) पर पाबंदियां लगी हुई हैं। दूतावास के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को लेकर कई चुनौतियां बनी हुई हैं। इसमें कहा गया, 'जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में हैं, वे तुरंत देश छोड़ दें। नागरिक दूतावास के संपर्क में बने रहें।'

भारतीय दूत ने हालात को समझते हुए सभी नागरिकों से अधिक सावधानी बरतने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इसके लिए दूतावास ने नंबर भी जारी किया है। मोबाइल नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102; +989932179359, ईमेल cons.tehran@mea.gov.in

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नौसेना को कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट पर कोई भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी नाव को तुरंत तबाह करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा, मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, जो होर्मुज स्‍ट्रेट के पानी में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। इसमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।' डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उसका असली नेता कौन हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं है।

Created On :   23 April 2026 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story