US-Iran Peace Talks in Pakistan: ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए डेलिगेशन का किया चयन, जेडी वेंस की जगह इस लीडर को भेजेंगे पाकिस्तान

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता बहुत जल्द होने वाली है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेलिगेशन का चुनाव भी कर लिया है। इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का नाम शामिल नहीं है, बल्कि उनकी जगह किसी अन्य नेता को इस बातचीत के लिए भेजा जा रहा है। ट्रंप ने युद्धविराम पर घोषणा करते हुए कहा कि इसकी आखिरी तारीख मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) है।
अमेरिकी सेना कमांडर ने क्या कहा?
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अमेरिकी सेना कमांडर इन चीफ के हवाले से लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरान जंग को समाप्त करने के लिए बातचीत करने पाकिस्तान इसी हफ्ते पहुंचेंगे। अहम बात ये सामने आई है कि इस बार जेडी वेंस नहीं जा रहे हैं।
ट्रंप ने इस वार्ता के लिए क्या कहा?
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट ने रविवार को डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि स्टीव विटकॉफ सोमवार (20 अप्रैल) की रात इस्लामाबाद जा रहे हैं। जो ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होंगे। स्टीव के नेतृत्व वाले डेलिगेशन में उनके दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल है।
यह भी पढ़े -'अगर समझौते के लिए नहीं मानेगा तो उसे कड़ा...' ट्रंप ने दूसरे दौर की वार्ता को लेकर ईरान को दी चेतावनी
ट्रंप ने दूसरे बयान में क्या कहा?
वहीं, फॉक्स न्यूज ने ट्रंप के हवाले से बताया कि अमेरिका के साथ वार्ता के बीच ईरान में उदारवादियों और पागलों के बीच एक लगातार लड़ाई चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की है कि कुशनर और स्टीव इस बातचीत के लिए निकल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "अगर समझौता नहीं हुआ, वो समझौता जो हमने किया था, तो मैं उनके सभी पुल और पावर प्लांट को तबाह कर दूंगा। अगर वे समझौते पर साइन नहीं करते हैं तो पूरा देश तबाह हो जाएगा।"
Created On :   20 April 2026 1:26 AM IST












