Italy Firing: इटली में गुरुद्वारे के सामने गोली मारकर दो भारतीयों को उतारा मौत के घाट, हमलावर मौके से फरार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में वैसाखी उत्सव के मौके पर दो भारतीय पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई है। उस वक्त दोनों व्यक्ति कोवो के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी से बाहर आ रहे थ। इस पूरी वारदात को गुरुद्वारे के सामने वाले चौक पर ही अंजाम दिया गया है। और मारकर आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की तलाश अभी जारी है। बता दें, मारे गए दोनों भारतीयों को उम्र 48 साल बताई जा रही है। उनमें से एक की पहचान रगिंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो कोवो का ही रहने वाला था और दूसरे का नाम गुरमीत सिंह है।
यह भी पढ़े -भारत के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता में मजबूत सभ्यता और संबंधों पर की चर्चा
अचानक से शुरू हुई गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक, हमलावर अचानक से उन दोनों के पास आए और फिर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब दस कारतूस बरामद किए हैं और अब भी तलाश जारी है।
यह भी पढ़े -इंटरपोल ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी 'मेजर' को दुबई में दबोचा, लाया जा रहा धनबाद
हत्या की साजिश
पुलिस ने जो शुरुआती जांच की है, उसमें अचानक से हुए झगड़े को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि ये ठंडे दिमाग से की गई प्लान्ड हत्या हो सकती है। एक आई विटनेस ने बताया है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय था और नियमित रूप से गुरुद्वारे में आता-जाता रहता है। गवाह के मुताबिक, गोलीबारी में एक तीसरा व्यक्ति भी बचा है, नहीं तो उसे भी गोली लग सकती थी। गोली उसके शरीर से सिर्फ छूकर निकली है।
Created On :   19 April 2026 2:32 PM IST













