US-Iran war: होर्मुज घटनाओं से जुड़े सवालों पर भड़के ट्रंप, पत्रकार ने भारतीय जहाजों पर हुए हमलों के बारे में क्या पूछा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष को आज 51 दिन हो चुके हैं। बीते दिन 2 भारतीय जहाज ने होर्मुज पार करने की कोशिश की जिस पर ईरान में हमला किया था। इस घटना को लेकर भारत ने नाराजगी जाहिर की थी। CBS न्यूज की व्हाइट हाउस कवर करने वाली पत्रकार ओलिविया रिनाल्डी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा तो वह भड़क गए। इतना ही नहीं उसे हाउस से बाहर करने की भी बात कही। न्यूज चैनल की रिपोर्टर यह बात सोशल मीडिया पर साझा कर जानकारी दी है।
न्यूज चैनल संवाददाता ओलिविया रिनाल्डी ने 18 अप्रैल को ईरान में चल रही स्थिति और होर्मुज में हाल की घटनाओं के बारे में पूछने का प्रयास किया। उन्होंने ईरान द्वारा दो भारतीय जहाजों पर हमला करने वाली घटना के बारे में पूछा। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियों शेयर किया गया है जिसमें वह पल कैद है। पत्राकार ने उस वीडियों को पोस्ट कर लिखा, मैंने राष्ट्रपति से होर्मुज में मौजूद 2 जहाजों के बारे में पूछने की कोशिश की। जिस पर ईरानी गनबोट्स ने गोलियां चलाई थीं। मेरा सवाल सुनकर ट्रंप ने कहा बाहर निकलों। यह घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब दोनों देश (अमेरिका और ईरान) वार्ता के लिए आपातकालीन मीटिंग बुला रहे हैं।
गौरतलब है कि सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्टर ओलिविया रिनाल्डी व्हाइट हाउस की रिपोर्टर के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव की रिपोर्टिंग की थी।
शांति समझौते पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा अच्छे तरीके से या मुश्किल तरीके से। यह होकर रहेगा। हम ईरान को एक अच्छी डील ऑफर कर रहे हैं। उसे यह माननी ही होगी अगर नहीं मानता है तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला करेगा।
Created On :   20 April 2026 1:40 AM IST












