पश्चिम एशिया संघर्ष: भारतीय दूतावास ने ईरान में तनाव और उड़ान सेवाओं पर असर को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए अहम यात्रा परामर्श जारी की

भारतीय दूतावास ने ईरान में तनाव और उड़ान सेवाओं पर  असर को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए अहम यात्रा परामर्श जारी की
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में जारी क्षेत्रीय तनाव और उड़ान सेवाओं पर असर को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्रीय तनाव और उड़ान सेवाओं पर प्रभाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। हाल फिलहाल दूतावास ने भारतीय नागरिकों से किसी भी स्थिति में हवाई मार्ग या जमीनी रास्ते से ईरान की यात्रा ना करने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की यात्रा प्लानिंग बनाने से पहले भारतीय नागरिक सतर्क रहें और दूतावास द्वारा जारी ताजा निर्देशों का पालन जरूर करें। भारतीय दूतावास ने किसी भी सहायता, जानकारी या मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने को कहा है।

भारतीय दूतावास ने रिपीट करते हुए कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक जल्द से जल्द देश छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करें। दूतावास ने आगे कहा भारतीय नागरिक केवल निर्धारित जमीनी सीमा मार्गों से ही बाहर निकलें और यह पूरी प्रक्रिया दूतावास के समन्वय में करें, ताकि सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जा सके।

अपनी एडवाइजरी में दूतावास ने कहा कि भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन क्षेत्रीय हालात के कारण एयरस्पेस प्रतिबंध और परिचालन अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं। जिसका प्रभाव ईरान आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है। ऐसे में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Created On :   24 April 2026 10:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story