Iran-America Tension: 'वो आपस में ही उलझे हुए हैं', तनाव के बीच ट्रंप की तीखी टिप्पणी, ईरान को बताया सही फैसला लेने में असमर्थ

वो आपस में ही उलझे हुए हैं, तनाव के बीच ट्रंप की तीखी टिप्पणी, ईरान को बताया सही फैसला लेने में असमर्थ
ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईरान के नेता अपने में ही उलझे हुए हैं और सही फैसला नहीं ले पा रहे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। बातचीत की संभावना बन तो रही है लेकिन माहौल अभी भी साफ नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए ईरान की हालत पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वहां के नेता आपस में ही उलझे हुए हैं और सही फैसला नहीं ले पा रहे। दूसरी तरफ ईरान ने इन बातों को गलत बताया है और कहा है कि देश पूरी तरह एकजुट है। इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट और संभावित डील को लेकर भी कई बड़े बयान सामने आए हैं जिससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।

ट्रंप का बयान और डील की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान डील करना चाहता है लेकिन उसे खुद नहीं पता कि नेतृत्व कौन कर रहा है। उनके अनुसार, अमेरिका बातचीत कर रहा है ताकि हालात थोड़े शांत हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अंदर से कमजोर और परेशान नजर आ रहा है इसलिए यह सही समय है जब अमेरिका अपनी शर्तों पर समझौता कर सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट पर सख्त रुख

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहा कि इसका कंट्रोल अमेरिका के पास है। उन्होंने दावा किया कि अगर इसे खोला गया तो ईरान को रोज भारी कमाई होगी। इसलिए उन्होंने इसे तब तक बंद रखने की बात कही, जब तक कोई डील नहीं हो जाती।

ईरान का जवाब और एकता का दावा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान को गलत बताया। उनका कहना है कि ईरान में कोई अंदरूनी लड़ाई नहीं है। देश पूरी तरह एकजुट है और सभी फैसले मिलकर लिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी दबाव से ईरान कमजोर नहीं होगा और अपने हितों की रक्षा करेगा।

Created On :   24 April 2026 8:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story