Donald Trump News: ट्रंप ने भारत-चीन के साथ अन्य देशों को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट में कहा- 'हेलहोल'

ट्रंप ने भारत-चीन के साथ अन्य देशों को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट में कहा- हेलहोल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों को हेल होल बताया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए ये आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका के रेडियो होस्ट माइकल सेवेज का एक पत्र दोबारा से पोस्ट किया है, उसमें भारत, चीन और अन्य देशों को 'हेलहोल' कहा गया है। इस पत्र में अमेरिका के जन्मसिद्ध नागरिकता कानून में बदलाव की मांग करते हुए कई टिप्पणियां की गई हैं।

क्या है पोस्ट में?

सैवेज ने अपने लंबे नोट में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर जारी बहस पर बयान दिया है। उन्होंने गैर-नागरिकों के बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता देने के प्रावधान का विरोध करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर अदालत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जनमत संग्रह होना चाहिए। इसके बाद पत्र में ये भी दावा किया गया है कि दूसरे देशों के लोग अमेरिका में आकर 'नौवें महीने में बच्चा पैदा करते हैं', जिससे उनको तुरंत ही नागरिकता दे दी जाती है। साथ ही यहां जन्म लेने वाला बच्चा तुरंत ही नागरिक बन जाता है और फिर वो अपने पूरे परिवार को चीन, भारत या दुनिया के किसी भी 'हेलहोल' से यहां ले आते हैं।

पत्र में कई देशों के लिए आपत्तिजनक बयान

उस शेयर किए हुए पत्र में भारतीयों के साथ-साथ चीन प्रवासियों को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है। सैवेज ने उनको 'लैपटॉप वाला गैंगस्टर' बताया है और आरोप लगाया है कि उनको अमेरिका के झंडे का अपमान किया है। सैवेज ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था का 'बर्थ टूरिज्म' और वेलफेयर योजनाओं के दुरुपयोग हो रहा है, जिसका पूरी तरह से फायदा उठाया जा रहा है।

Created On :   23 April 2026 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story