Iran-America Tension: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, अब नेवी चीफ को पद से हटाया, क्या है वजह?

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, अब नेवी चीफ को पद से हटाया, क्या है वजह?
ट्रंप ने नेवी अधिकारी जॉन फेलन को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि यह कदम अंदरूनी मतभेद के चलते उठाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ चल रहे तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ती मुश्किलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अमेरिका की नेवी चीफ जॉन फेलन को पद से हटा दिया है। पेंटागन ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि यह फैसला तुरंत लागू किया गया। यह कदम ऐसे समय में लिया गया है जब सेना के अंदर कई मुद्दों को लेकर मतभेद सामने आ रहे थे। इससे पहले भी सेना के एक और बड़े अधिकारी को हटाया जा चुका है।

नेवी अधिकारी को तुरंत हटाया गया

जॉन फेलन को तुरंत प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कहा गया। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने उनके काम के लिए धन्यवाद दिया और आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंदरूनी मतभेद बने कारण

रिपोर्ट के अनुसार, फेलन और रक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। काम करने के तरीके, नियुक्ति और जहाज निर्माण जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन रही थी।

पहले भी हुआ था बड़ा फैसला

करीब 20 दिन पहले रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को भी पद से हटा दिया था। इससे साफ है कि सेना में बड़े बदलाव हो रहे हैं।

Created On :   23 April 2026 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story