Lai Ching-te Cancels Foreign Tour: ताइवान के राष्ट्रपति का एयरस्पेस क्लियरेंस की वजह से दौरा रद्द, अमेरिका ने चीन पर आर्थिक धमकी के लगाए आरोप

ताइवान के राष्ट्रपति का एयरस्पेस क्लियरेंस की वजह से दौरा रद्द, अमेरिका ने चीन पर आर्थिक धमकी के लगाए आरोप
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते का विदेशी दौरा रद्द होने पर अमेरिका ने चीन पर दबाव बनाने वाले आरोप लगाए हैं। यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली हो जाती है कि जिन दिशों से उनका विमान गुजरने वाला था।

डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते का विदेशी दौरा रद्द होने पर अमेरिका ने चीन पर दबाव बनाने वाले आरोप लगाए हैं। यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली हो जाती है कि जिन दिशों से उनका विमान गुजरने वाला था, उन देशों ने पहले एयरस्पेस क्लियरेंस दे दी थी, लेकिन बाद में उसे कैंसिल कर दिया। इसके पीछे अमेरिका चीन का हाथ बता रहा है। इस वजह से लाई चिंग-ते अपना इस हफ्ते का विदेशी दौरे पर नहीं जा पाएंगे।

इन देशों ने अनुमति की रद्द

ताइवान ने बताया कि सेशेल्स, मॉरीशस और मेडागास्कर ने राष्ट्रपति के विमान को अपने एयरस्पेस के लिए अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया। राष्ट्रपति इन देशों के एयरस्पेस से होते हुए एस्वातिनी पहुंचने वाले थे। ये देश ताइवान के कुछ गिने-चुने सहयोगियों में शामिल है।

अमेरिका ने क्या कहा?

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताया है। उसका कहना है कि इंटरनेशनल एयरस्पेस का उपयोग सिर्फ सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। लेकिन किसी भी हालत में किसी देश को राजनीतिक दबाव में इस प्रकार के फैसले नहीं लेना चाहिए। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर चीन की तरफ से यह कदम बताया है और कहा कि ताइवान को दुनिया में अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उनके नेताओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए जाए।

ताइवान के सुरक्षा अधिकारियों ने किया दावा

ताइवान के सुरक्षा अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि चीन ने इन अफ्रीकी देशों पर आर्थिक दबाव डालने का काम किया है। जिसमें कर्ज माफी रोकना और दूसरे आर्थिक नुकसान की धमकी तक शामिल हो सकती है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इन देशों द्वारा लिए गए फैसले की तारीफ की है और "वन चाइना पॉलिसी" का हवाला दिया है।

Created On :   23 April 2026 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story