Iran-America Tension: क्या ईरान की सेना अब भी है ताकतवर? पेंटागन की एक रिपोर्ट ने खड़े कर दिए ट्रंप के दावे पर सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पेंटागन की एक गुप्त रिपोर्ट सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान की ताकत खत्म हो चुकी है। लेकिन नई रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान अभी भी मजबूती से खड़ा हुआ है। उसकी सेना और हथियार पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इससे अमेरिका के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, अब हालात और ज्यादा गंभीर और उलझे हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -बीजेपी प्रतिनिधिमंंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की
ट्रंप के दावों पर उठे सवाल
ट्रंप ने कहा था कि ईरान की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया था कि ईरान की वायुसेना और नौसेना कमजोर हो गई है। लेकिन पेंटागन की रिपोर्ट कुछ और कहती है। इसमें बताया गया है कि ईरान की मुख्य सैन्य ताकत अब भी सुरक्षित है। इसका मतलब है कि सच्चाई ट्रंप के बयान से अलग हो सकती है।
यह भी पढ़े -BJP सांसद अनुराग ठाकुर के मछली खाने वाले वीडियो पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश यादव से लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
पाकिस्तान का रोल
ट्रंप ने हाल ही में हमले रोकने और संघर्षविराम बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के कहने पर लिया गया है। हालांकि, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखने की बात भी कही है। यानी शांति की बात के साथ दबाव भी बना हुआ है।
ईरान ने किया प्रस्ताव खारिज
आपको बता दें कि, ईरान ने अमेरिका के इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है। ईरान के नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ समय लेने की चाल है। उनका मानना है कि अमेरिका बाद में बड़ा हमला कर सकता है।
Created On :   22 April 2026 3:30 PM IST













