ताकत बढ़ाने के लिए किया सीजफायर: 'पिछले 47 सालों से अटका हुआ है अहम समझौता' ट्रंप ने ईरान की तारीफ के तुरंत बाद दी चेतावनी

पिछले 47 सालों से अटका हुआ है अहम समझौता ट्रंप ने ईरान की तारीफ के तुरंत बाद दी चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में दूसरे दौर की वार्ता के बीच सकारात्मक संकेत मिले हैं। ये संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में दूसरे दौर की वार्ता के बीच सकारात्मक संकेत मिले हैं। ये संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दिए हैं। उन्होंने ईरान की तारीफ करते हुए कहा कि जल्द ही उसके साथ एक बड़ी डील होने वाली है, क्योंकि वहां पर बहुत से अच्छे और सक्षम लोग रहते हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस तारीफ के बाद तुरंत एक बयान दिया। इस दौरान उसने ईरान को धमकी दी है। अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं होता है तो वहां पर फिर से बम गिराएं जा सकते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब पाकिस्तान की मध्यस्थता में शांति वार्ता के दूसरे चरण की बातचीत पर अनिश्चितता बनी हुई है।

ईरान के सारे ऑप्शन समाप्त

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी सेना का पूरी कंट्रोल है। इसके साथ कहा कि अमेरिका मौजूदा समय में बेहद ही मजबूत स्थिति में है और तेहरान के साथ एक अच्छे समझौते की संभावना बनी हुई है। हालांकि, यह भी कहा कि ईरान के सारे ऑप्शन खत्म हो गए हैं और उसे हर हाल में समझौता करना ही होगा।

ताकत बढ़ाने के लिए सीजफायर

CNBC ने ट्रंप के हवाले से लिखा कि अमेरिका ईरान के साथ पिछले 47 सालों से अहम समझौता करने के लिए बेहद मजबूत स्थित में थे, लेकिन पहले के राष्ट्रपति ऐसा नहीं कर पाए, जिन्हें करना था। लेकिन अब उन्हें यह मौका मिला है, जिसे पूरा करेंगे। साथ ही कहा कि अमेरिका ने 47 सालों तक खून के प्यासे नागरिकों का कुछ भी नहीं किया है। लेकिन अब हम पूरी तरह से तैयार है और सीजफायर के पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर बन गए हैं। उन्होंने आगे दावा किया है, जो सीजफायर किया गया है, वह खुद को ताकवतर बनाने के किया गया है। यह भी कहा कि उन्होंने (ईरान) भी ऐसा किया होगा।

Created On :   21 April 2026 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story