अमेरिका -ईरान तनाव: जहाज टोस्का व चालक दल की रिहाई के लिए UN पहुंचा ईरान, US की शिकायत कर बिना शर्त छोड़ने की रखी मांग

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने अपने व्यावसायिक जहाज टोस्का की अमेरिका से वापसी के लिए संयुक्त राष्ट्र से अपील की है। ईरान -अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने यूएन पहुंचकर अपील की है कि वह अमेरिका पर टोस्का जहाज और उसके चालक दल की रिहाई तुरंत करवाएं।
इस मुद्दे को लेकर ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखा, जिसमें ईरान ने अमेरिका के कदम पर गंभीर चिंता जताई है।
ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून और संघर्षविराम का उल्लंघन बताया। ईरान ने इसे एक तरह से समुद्री डकैती जैसा व्यवहार करार दिया है। इससे दुनिया के अहम समुद्री रास्तों की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। इरावानी ने आगे कहा ऐसी घटनाओं से क्षेत्र और दुनिया की शांति बिगड़ सकती हैं। आपको बता दें ट्रंप ने 7 अप्रैल को ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े -क्या बड़े हमले की तैयारी में है अमेरिका? सीजफायर आगे बढ़ाने पर ईरान का गंभीर आरोप, US के सामने रखी शर्त
ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका एक व्यापारिक जहाज टोस्का को अमेरिकी बलों ने ओमान सागर में, ईरान के तट के पास से अपने कब्जे में ले लिया है। राजदूत इरावानी ने इस कार्रवाई को धमकी, जबरदस्ती, गैरकानूनी और शत्रुतापूर्ण वाला करार दिया है। उन्होंने ये भी कहा इससे जहाज के कर्मचारियों और उनके परिवारों की जान को खतरा है। ईरान ने UN में अपील करते हुए कहा उसके जहाज, कर्मचारियों और उनके परिवारों को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए।
Created On :   22 April 2026 12:28 PM IST












