Strait of Hormuz: चीन ने ईरान के खिलाफ पहली बार जारी किया बयान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की पाबंदियों पर क्या बोला?

चीन ने ईरान के खिलाफ पहली बार जारी किया बयान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की पाबंदियों पर क्या बोला?
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर 28 फरवरी, 2026 को हमला किया था। इसके बाद से पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान के खिलाफ बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर 28 फरवरी, 2026 को हमला किया था। इसके बाद से पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान के खिलाफ बयान जारी किया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगी पांबधियों को तेहरान ने खोलना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब ईरान कई बार कह चुका है इस रास्ते पर उसका प्राकृतिक अधिकार है और इससे उसे कोई भी दूर नहीं कर सकता है। उसके इस बयान के विपरीत चीन के राष्ट्रपति ने बोला है।

जिनपिंग और क्राउन प्रिंस की फोन पर बातचीत

चीनी राष्ट्रपति ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर चर्चा की है। इस दौरान जिनपिंग ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का सामान्य आवागमन बना रहना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्रीय देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों को पूरा करता है।" होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाई गई पांबधियां और अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी किए जाने के बाद पहली बार किसी नीची नेता का इस प्रकार का बयान सामने आया है।

होर्मुज को लेकर चिंतित चीन

इस रास्ते के बंद होने से पूरी दुनिया में ऊर्जा की कमी देखने को मिल रही है। वहीं, चीन ईरानी तेल का एक प्रमुख आयातक है, लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते बीजिंग चिंतित नजर आ रहा है। शी द्वारा दी गई टिप्पणियां इसलिए भी अहम हो जाती है कि उन्होंने पश्चिम एशिया में एक "बड़ी कूटनीतिक सफलता" कर ली थी, यह वह दौर था, जब मार्च 2023 में दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों ईरान और सऊदी अरब को एक साथ लाया था। इसके बाद दोनों देशों ने अपने कूटनीतिक रिश्ते फिर से शुरू कर दिए थे।

चीन के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अपने एक बयान में कहा, "हम अमेरिका द्वारा जहाज को जबरदस्ती रोकने की घटना को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि संबंधित पक्ष जिम्मेदारी से संघर्ष विराम समझौते का पालन करेंगे, विवादों को बढ़ाने और तनाव को बढ़ाने से बचेंगे, और स्ट्रेट से सामान्य आवाजाही की बहाली के लिए जरूरी स्थितियां उपलब्ध कराएंगे।"

Created On :   21 April 2026 1:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story