इजराइल: कोर्ट ने भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में PM नेतन्याहू की गवाही एक सप्ताह के लिए टली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइली कोर्ट ने सुरक्षा-राजनयिक कारणों का हवाला देते हुए नेतन्याहू की गवाही एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। इससे पहले इजराइल की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई थी, जब पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में बड़ा कानूनी झटका लगा है।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार इजराइल प्रधानमंत्री नेतन्याहू की कानूनी टीम ने कोर्ट में एक विशेष पिटीशन दायर की थी। याचिका में दलील दी गई थी कि मौजूदा सुरक्षा हालातों और राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से प्रधानमंत्री का कोर्ट के समक्ष गवाही देने के लिए उपस्थित होना मुमकिन नहीं है। इजराइल इस समय कई मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है, और इसी का हवाला देते हुए सोमवार की गवाही को रद्द करने या आगे बढ़ाने की गुहार लगाई थी। इस पर राज्य अभियोजक कार्यालय ने कड़ा रूख करते हुए कहा जब तक कोई बहुत ही तत्काल और ठोस सुरक्षा आवश्यकता न हो गवाही को नहीं टाला जा सकता। तब तक प्रतिवादी नेतन्याहू को कोर्ट द्वारा तय की गई गवाही की तारीखों के अनुसार ही अपना शेड्यूल तय करना होगा। अभियोजक ऑफिस के इस बयान ने साफ कर दिया है कि कानून की नजर में पीएम को विशेष छूट नहीं दी जा रही है। जबकि नेतन्याहू समर्थकों का कहना है कि जंग के इस नाजुक वक्त में पीएम को कानूनी पचड़ों में उलझाना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। उनका पूरा फोकस युद्ध जीतने पर होना चाहिए।
आपको बता दें पीएम को आपराधिक गवाही के लिए आज सोमवार को कोर्ट में पेश होना था, इसे पीएम नेतन्याहू सुरक्षा और राजनीति का हवाले देते हुए टालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इजराइल के स्टेट प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने PM की मांग को खारिज कर दिया था। इसे पीएम को झटके के तौर पर देखा गया था। यह केस लोकतंत्र में सत्ता के अधिकारों बनाम न्यायपालिका की स्वतंत्रता की एक बड़ी बहस को भी जन्म देता है।
आपको बता दें गाजा और लेबनान संघर्ष को लेकर नेतन्याहू पर अंतरराष्ट्रीय दबाव है, घरेलू मोर्चे पर वो विरोध का सामना कर रहे है, यानी नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ रही है। उनके खिलाफ रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के कई केस लंबे समय से चल रहे हैं। विपक्ष और आलोचक लगातार नेतन्याहू पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि वो अपने राजनीतिक पद का गलत इस्तेमाल कर इन मामलों से बचने के लिए कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि नेतन्याहू जानबूझ कर युद्ध की स्थिति को लंबा खींच रहे हैं ताकि उनका ट्रायल आगे बढ़ता रहे और टलता रहे।
Created On :   20 April 2026 3:45 PM IST














