Iran Us War: हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले के बाद नौसेना ने जारी की नई एडवाइजरी, फारस की खाड़ी के पास सुरक्षा बढ़ाई

हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले के बाद नौसेना ने जारी की नई एडवाइजरी, फारस की खाड़ी के पास सुरक्षा बढ़ाई
होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की घटना के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय नौसेना ने 18 अप्रैल से स्ट्रैट के पास सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की घटना के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय नौसेना ने 18 अप्रैल से स्ट्रैट के पास सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त कर दिया है। इस संबंध में भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाजों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें लारक द्वीप से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। केवल नौसेना के निर्देश के बाद ही इन जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इससे सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

भारतीय नौसेना ने हॉर्मुज के पास बढ़ाई सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, होर्मुज से गुजरने का इंतजार करने वाले भारतीय जहाजों की सुरक्षा प्राथमिकता पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल, 11 भारतीय जहाज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। बता दें, आखिरी टैंकर देश गरिमा 18 अप्रैल के पार हुआ था। इस दौरान 2 भारतीय जहाजों जग अर्नव और सनमाम हेराल्ड पर ईरानी गार्डों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद उन्हें वापस आना पड़ा था।

होर्मुज में जाने के बाद देश गरिमा को अरब सागर में भारतीय नौसेना की ओर से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके बाद 22 अप्रैल को मुंबई आने की उम्मीद है। बता दें, लारक द्वीप होर्मुज के सबसे संकरे बिंदु पर मौजूद है। यह ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा स्थान है। इतना ही नहीं, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र के लिहाज से यह द्वीप काफी मायने रखता है। इस वजह से आसपास के जलक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है।

33 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

होर्मुज में आवाजाही करने वाले जहाजों पर बंकरों और रडार प्रणालियों के नेटवर्क के जरिए कड़ी निगरानी की जाती है। बता दें, लारक द्वीप होर्मुज द्वीप के दक्षिण में लगभग 33 किलोमीटर चौड़ी होर्मुज जलडमरूमध्य स्थित है। यह ईरान -अमेरिका संघर्ष से पहले वैश्विक तेल का करीब 20% परिवहन करने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज में ईरानी अड्डे भी संचालित हैं। यह छोटे और तेज गति वाले जहाजों पर हमला करने के लिए तैनात करने की क्षमता रखते हैं। फिलहाल, 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में है। भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने का इंतजार कर रहे हैं। इन जहाजों के साथ भारतीय नौसेना लगातार संपर्क में है। इन्हें अनुमित मिलने के बाद आगे बढ़ने की सलाह दी जाएगी। फारस की खाड़ी के निकट भारतीय नौसेना के 7 जहाज तैनात किए गए हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के बाद भारतीय जहाजों को सुरक्षा प्रदान करेंगे। बता दें, फारस की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना के 7 जहाज तैनात किए गए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के बाद भारतीय जहाजों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Created On :   20 April 2026 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story