Iran-US War: होर्मुज में भारतीय जहाजों पर क्यों हुई फायरिंग? कैप्टन का सामने आया ऑडियो क्लिप, क्या हमले के पीछे ईरान की थी साजिश

होर्मुज में भारतीय जहाजों पर क्यों हुई फायरिंग? कैप्टन का सामने आया ऑडियो क्लिप, क्या हमले के पीछे ईरान की थी साजिश
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी के बीच गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना ने गोलीबारी की थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी के बीच गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना ने गोलीबारी की थी। इस घटना के दौरान भारतीय जहाज पर मौजूद कैप्टन और ईरानी सेना के बीच रेडिया पर हुई बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में जहाज पर मौजूद कैप्टन ये कहते हुए नजर आ रहे है कि उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद उन पर फायरिंग हो रही है। उन्हें वापस लौटने की अनुमति दी जाए।

भारतीय कैप्टन का सामने आया ऑडियो क्लिप

बता दें, ईरान ने जिन जहाजों पर फायरिंग की थी उनमें एक नाम सनमार हेराल्ड का भी था। भारत सरकार के सूत्रों की मानें तो जहाज में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। रेडियो बातचीत में भारतीय क्रू बार-बार यह कह रहे हैं कि उनका नाम ईरान की लिस्ट में था। उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस दौरान अचानक उन पर फायरिंग करना शुरू कर दी थी। इस वजह से जहाज को वापस लौटना पड़ा और थोड़ी देर बाद रेडियो से संपर्क टूट गया था।

होर्मुज में फायरिंग के बाद भारत सरकार सख्त

इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख दिखाते हुए ईरान राजदूत को तलब किया। इस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत अपने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेता है। इतना ही नहीं, बल्कि भारत ने ईरान से मांग की है कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करें। बता दें, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपने रुख में बदलाव करने के बीच यह घटना सामने आई है। इससे पहले ईरान ने कहा था कि संघर्ष विराम के दौरान यह रास्ता व्यापारिक जहाजों के लिए जारी रहेगा। हालांकि, बाद में अमेरिका की नाकेबंदी का हवाला देते हुए उसने इस रास्ते पर फिर से सख्त नियंत्रण लगा दिया। इस दौरान ईरान ने यह चेतावनी दी है कि जो जहाज इस क्षेत्र में बिना इजाजत के आएगा। उसे दुश्मन के साथ सहयोग करने वाले माना जाएगा। ऐसे में ईरान सख्त कार्रवाई करेगा।

Created On :   20 April 2026 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story