जापान में भूकंप से मचा कोहराम: रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता के साथ महसूस किए गए झटके, सुनामी का भी अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान में सोमवार (20 अप्रैल) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरी जापान के हिस्सों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के मुताबिक, इस भूकंप के बाद तटीय इलाकों में तुरंत अलर्ट जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ क्षेत्रों में समुद्र की लहरों के लगभग 3 मीटर तक उठने की संभावना है। लोगों को सूचित किया गया है कि वह फौरन सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं।
जापान में भूकंप के झटकों से फैली दहशत
जापान में भूकंप के बाद सरकार और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासन हालातों पर लगातार निगरानी कर रहा है। साथ ही लोगों को भूकंप और सुनामी से होने वाले नुकसानों के बारे में समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चेतावनी जारी करते हुए यह भी कहा गया कि सुनामी की लहरें तट के पास पहुंचनी शुरू हो गई है। हालांकि, ये एक बार नहीं, कई बार आ सकती है। एडवाइजरी में कहा गया कि लोगों बिना समय गवांए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के दिए गए निर्देश
इसके अलावा अधिकारियों ने आगे यह भी बताया कि लहरें तय समय से पहले या बाद में आ सकती हैं। उनकी ऊंचाई अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है. खास तौर पर समुद्री तटों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पानी का लेवल अचानक बढ़ सकता है. इस वजह से इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
Created On :   20 April 2026 3:28 PM IST












