Middle East Tension: एक टेबल पर कब बैठेंगे ईरान-अमेरिका? शांति वार्ता की तारीख को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान और अमेरिका के बीच पहले चरण की शांति वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर चर्चा की गुंजाइश की जा रही है। न्यूज रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों देश 22 अप्रैल को पाकिस्तान में मिल सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े -'होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा तब तक कंट्रोल रहेगा, जब तक...', डोनाल्ड ट्रंप की नाकेबंदी पर ईरान का करार जवाब, क्या बढ़ेगी अमेरिकी की मुश्किलें
क्या ट्रंप लेंगे बातचीत में हिस्सा?
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में जाती है तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चर्चा में वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। यहां एक बात साफ कर दें कि, अब तक इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पहले भी हुई थी वार्ता
आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते भी दोनों देशों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। कई घंटे चर्चा चलने के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अब फिर से बातचीत होने जा रही है इसलिए उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। चिंता इस बात की है कि अगर इस बार भी बात नहीं बनी तो तनाव और बढ़ सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट बना चिंता का कारण
होर्मुज स्ट्रेट इस पूरे मामले का सबसे बड़ा मुद्दा है। यह तेल सप्लाई का बहुत अहम रास्ता है। पहली वार्ता के विफल होने के बाद यूएन ने होर्मुज के आस-पास अपनी नौसेना तैनात कर दी थी ताकि ईरान पर दबाव बन सके। फिलहाल इस रास्ते को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में दूसरी बार शांति वार्ता एक बड़ी उम्मीद के तौर पर देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि अगली बातचीत को लेकर आधिकारिक जानकारी कब तक सामने आती है?
Created On :   21 April 2026 2:26 PM IST












