US-Iran Peace Talk 2.0: ईरान के साथ वार्ता से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, बोले - 'आज ही हो सकता है समझौता'

ईरान के साथ वार्ता से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, बोले - आज ही हो सकता है समझौता
आज पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी दौर की वार्ता होनी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसके लिए पाकिस्तान निकल चुके हैं और कुछ ही समय बाद इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी दौर की वार्ता होनी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसके लिए पाकिस्तान निकल चुके हैं और कुछ ही समय बाद इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं। हालांकि होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच ईरान का इस वार्ता में शामिल होना तय नहीं माना जा रहा है। इस सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।

आज होगी डील साइन

ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ डील आज पाकिस्तान में साइन होगी। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि समझौता आज ही हो सकता है। इससे पहले उन्होंने जेडी वेंस समेत अमेरिकी डेलिगेशन के पाकिस्तान के लिए निकलने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत करने जा रहा है, उम्मीद है कि इस बार कोई गेम नहीं खेला जाएगा।

ईरान के वार्ता में शामिल होने पर सस्पेंस

होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव को देखते दूसरी दौर की वार्ता होने या न होने पर सस्पेंस बना हुआ है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी नेवी की ओर से होर्मुज में की जाने वाली नाकाबंदी सीजफायर का सीधा-सीधा उल्लंघन है। अमेरिका जिस धमकी भरी भाषा में बात कर रहा है वो उससे माहौल और खराब होता जा रहा है। इन सब कारणों से दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने की संभावना काफी कम हो गई है।

ईरानी राजदूत से मिले मोहसिन नकवी

उधर, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम ने मुलाकात की। पाकिस्तान स्थित ईरानी दूतावास में हुई इस बैठक में दोनों के क्षेत्रीय तनाव कम करने और आज होने वाली वार्ता को लेकर बातचीत हुई।

Created On :   20 April 2026 8:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story