अमेरिका ने कूटनीति के साथ धोखा क‍िया, तेहरान सोच-समझकर करेगा फैसला इस्माइल बघाई

अमेरिका ने कूटनीति के साथ धोखा क‍िया, तेहरान सोच-समझकर करेगा फैसला  इस्माइल बघाई
ईरान ने सोमवार को वॉशिंगटन की उलझी हुई कार्रवाइयों का हवाला देते हुए साफ कर दिया कि उसने अभी तक अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत में हिस्सा लेने पर कोई फैसला नहीं किया है।

तेहरान, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने सोमवार को वॉशिंगटन की उलझी हुई कार्रवाइयों का हवाला देते हुए साफ कर दिया कि उसने अभी तक अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत में हिस्सा लेने पर कोई फैसला नहीं किया है।

तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा क‍ि अब तक हमने अगले दौर की बातचीत को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

प्रवक्ता ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि वॉशिंगटन एक तरफ कूटनीति की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ उसके कदम उससे मेल नहीं खाते। युद्धविराम की शुरुआत से ही ईरान को अमेरिका की तरफ से खराब नीयत और लगातार शिकायतों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शुरुआत में अमेरिका कह रहा था कि लेबनान युद्धविराम का हिस्सा नहीं है, जबकि दूसरी तरफ इसके उलट दावे किए जा रहे थे।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बघाई ने कहा कि समझौता होने के बाद भी ईरान को होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री गतिविधियों में गतिरोध का सामना करना पड़ा। इसमें रविवार रात एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर अमेरिका का हमला भी शामिल है, जिसे उन्होंने युद्धविराम का उल्लंघन और आक्रामक कदम बताया।

रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया, जो अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था।

बघाई ने कहा कि इस तरह की असंगत हरकतों से ईरान का भरोसा और कम होगा। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए आगे का फैसला बहुत सोच-समझकर करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने दो बार कूटनीति के साथ धोखा किया है और ईरान की संप्रभुता और संपत्तियों पर हमला किया है। पिछले एक साल के बहुत महंगे अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कूटनीतिक रास्ते खुले होने के बावजूद देश को दुश्मन की साजिशों से सावधान रहना होगा और ईरान सभी हिस्से पर नजर बनाए हुए है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 April 2026 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story