US-Iran Peace Talks 2.0: सीजफायर का टाइम बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान लगाया फोन, डार ने इतने दिनों पर सहमति देने के लिए किया अनुरोध

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समाप्त होने की कगार पर है। इसको ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में शांति की मध्यस्थता करने वाला पाकिस्तान का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने अमेरिका और ईरान से सीजफायर को बढ़ाने पर विचार करने को कहा है। ये अनुरोध पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने किया है।
यह भी पढ़े -सीजफायर डेडलाइन समाप्त होने से पहले पाकिस्तान और ईरान के बीच हुई बातचीत, दोनों विदेश मंत्रियों ने इन मुद्दों पर जताई सहमति
इतने दिन सीजफायर बढ़ाने का किया अनुरोध
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इशाक डार ने अमेरिका और ईरान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों युद्धविराम को 14 दिनों के लिए बढ़ाने का विचार करने को कहा है। इसके साथ ही कहा कि डिप्लोमेसी और वार्ता को एक और मौका देने पर भी जोर दिया है।
शांति वार्ता को लेकर बातचीत का दौर जारी
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होनी थी, जिस पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है। इस वार्ता के लिए बीते दो दिनों से सियासी गलियारों में बातचीत का दौर जारी है। वहीं, अमेरिका की तरफ से बताया गया था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुवाई में एक डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच रहा है, लेकिन इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
वार्ता पर पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने क्या कहा?
इस वार्ता पर बनी अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर ईरान की तरफ से अधिकारी पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान ईरान के साथ निरंतर संपर्क में बना हुआ है और डिप्लोमेसी के रास्ते पर आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है। साथ ही कहा कि ईरान को इस वार्ता में शामिल करने के लिए कड़े प्रयास किए गए हैं।
Created On :   21 April 2026 11:56 PM IST













