पश्चिम एशिया तनाव: हंगरी आते ही गिरफ्तार होंगे बेंजामिन नेतन्याहू? PM पीटर मैग्यार के बयान ने वैश्विक स्तर पर बढ़ाई हलचल, खुद दिया है निमंत्रण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हंगरी के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है, उनके बयान ने वैश्विक स्तर पर ऐसे समय में हलचल बढ़ा दी है जब पश्चिम एशिया में पहले से ही तनाव बना हुआ है, क्षेत्रीय तनाव पहले से ही चरम पर है। साथ ही इजराइल का ईरान के साथ टकराव बना हुआ है। हंगरी पीएम के बयान से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में एक नया मोड़ सामने आया है। हंगरी पीएम का कहना है कि अगर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हंगरी आते हैं, तो उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -'अगर सकारात्मक बातचीत में हिस्सा नहीं लिया तो...' अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सीजफायर को लेकर ईरान को दी चेतावनी
आपको बता दें आईसीसी ने बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ 2024 में युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में अरेस्ट वारंट जारी किया था। मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में छाया रहा। अब हंगरी PM के सख्त रुख के बाद यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है। जो एक चर्चा का विषय बन गया है। हंगरी के बयान से मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक संबंधों पर असर पड़ सकता है।
मैग्यार का बयान इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में उन्होंने इजराइली पीएम नेतन्याहू को हंगरी आने का निमंत्रण दिया था। नेतन्याहू को पहले ही बता दिया गया था कि हंगरी ICC के नियमों से पीछे नहीं हटेगा और कानून का पूरी तरह पालन करेगा। निमंत्रण को लेकर मैग्यार ने कहा 1956 के आंदोलन की 70वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के तहत कई देशों के नेताओं को भेजा गया था।
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हंगरी पीएम मैग्यार ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करते हुए साफतौर पर कहा है कि हंगरी की सीमा में प्रवेश करने वाले किसी भी ऐसे व्यक्ति को हिरासत में लिया जाएगा, जिसके खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) का गिरफ्तारी वारंट जारी है। मैग्यार ने फिर से रिपीट किया है कि हंगरी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करेगा और आईसीसी की सदस्यता बनाए रखेगा। उन्होंने पिछली सरकारी की आईसीसी से बाहर निकलने की प्लानिंग की कड़े शब्दों में निंदा करी। उन्होंने इसे लेकर आए पिछली सरकार के फैसले को पलटने की बात भी कही।
Created On :   21 April 2026 3:46 PM IST














