US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान सीजफायर के एक दिन बाद इजराइल का बड़ा दावा, हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे की मौत का किया ऐलान

अमेरिका-ईरान सीजफायर के एक दिन बाद इजराइल का बड़ा दावा, हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे की मौत का किया ऐलान
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बीच इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ कासिम नई के भतीजे और सेक्रेटरी अली यूसुफ हारशी मरने का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान सीजफायर के बीच इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ कासिम नई के भतीजे और सेक्रेटरी अली यूसुफ हारशी मरने का ऐलान किया है। फिलहाल, इस बारे में हिजबुल्लाह की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। इससे पहले इजराइल की ओर हिजबुल्लाह के चीफ के मरने की दावा किया जा रहा था। हालांकि, अब इजराइल की सेना ने आधिकारिक तौर पर कासिम के भतीजे की मौत का ऐलान किया गया।

इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ के मारने का किया दावा

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा, 'आईडीएफ ने बेरूत क्षेत्र में हमला किया और हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी और भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराया।'

रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो, इजराइल ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में रातभर सैन्य कार्रवाई चलाई गई। इस दौरान इजराइली सेना ने ईरान समर्थिक हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम को मार गिराया है। वहीं, अगर हिजबुल्लाह नईम कासिम के भतीजे की मौत की पुष्टि करता है तो यह सशस्त्र ग्रुप और तेहरान के लिए बड़ा झटका साबित होगा। क्योंकि मिडिल ईस्ट में हिजबुल्लाह ईरान के सबसे प्रमुख समर्थक में से एक है।

सीजफायर के इजराइल ने लेबनान में किया था हमला

बता दें, ईरान के साथ बुधवार को सीजफायर होने के बाद इजराइल ने लेबनान पर हमले करने शुरू कर दिए थे। लेबनान पर हुए इजराइल के हमले में 254 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 1165 लोग घायल हुए थे। इस हमले में लेबनान के इमाम की भी मौत हो गई थी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं होगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान पर हमले रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गर लेबनान पर हमले नहीं रोके गए तो ईरान सीजफायर के समझौते को रद्द कर देगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'ईरान-अमेरिका युद्धविराम की शर्तें स्पष्ट हैं, अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या इजरायल के माध्यम से युद्ध जारी रखना होगा। वह दोनों नहीं चुन सकता।'

Created On :   9 April 2026 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story