Israel Data Leak: इजरायली पूर्व सेना चीफ हेरजी हलेवी के डेटा में ईरान की सेंधमारी! पारिवारिक, गोपनीय मीटिंग्स समेत कई अहम जानकारियां लीक

इजरायली पूर्व सेना चीफ हेरजी हलेवी के डेटा में ईरान की सेंधमारी! पारिवारिक, गोपनीय मीटिंग्स समेत कई अहम जानकारियां लीक
ईरान से जुड़े एक हैकर समूह का कहना है कि उसने इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ हेरजी हलेवी के फोन को हैक कर लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हो गया है, लेकिन इसके बाद भी लगातार हमले जारी है। इन्हीं घटनाक्रमों के बीच इजरायल के सुरक्षा और खुफिया सिस्टम को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। ईरान से जुड़े एक हैकर समूह का कहना है कि उसने इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ हेरजी हलेवी के फोन को हैक कर लिया गया है। जिससे बड़ी मात्रा में सीक्रेट डेटा मिला है।

संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो

हैकर समूह 'हंदाला' ने आज (9 अप्रैल) अपनी वेबसाइट पर दावा करते हुए बताया कि वह पिछले कई सालों से हलेवी के सिस्टम में चुपचाप और अदृश्य तरीके से घूसा हुआ था। इस दौरान उसने 19,000 से ज्यादा संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो फुटेज जुटाए हैं, जिन्हें अब धीरे-धीरे सार्वजनिक मंचों पर शेयर किए जा रहे हैं।

ग्रुप का बड़ा दावा

ग्रुप ने आगे बताया कि लीक की गई फाइलों में इजरायल की टॉप-सीक्रेट सैन्य सुविधाओं, कमांड सेंटर, संकट प्रबंधन कक्षों और रणनीतिक नक्शों से जुड़ी कई अहम सूचनाएं शामिल है। आगे बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायली सैन्य ढांचे की हर छोटी-बड़ी जानकारियां खुली किताब की तरह थी। ग्रुप ने आगे मजाक उड़ाया और कहा, "आपकी सभी अति-गोपनीय सुविधाएं और कमांड सेंटर हमारे लिए एक खुली किताब की तरह रहे हैं।"

इस तरह की फोटोज जारी करने का किया दावा

हंदाला ने जारी की कुछ फोटोज और वीडियो में हेरजी हलेवी को सैन्य ठिकानों का दौरा करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा पायलट्स के साथ बैठक, ब्रीफिंग, ऑफिस में काम करते हुए समेत कई गतिविधियां करते हुए देख सकते हैं। इस तस्वीरों के अलावा कुछ प्राइवेट फोटोज भी जारी की गई है, जिनमें उनके पारिवारिक जीवन की झलकियां दिख रही है। इतना ही नहीं हलेवी और उनकी पत्नी के आईडी कार्ड भी लीक करने का दावा किया गया है।

पहली बार टूर और मीटिंग्स की जानकारियां

लीक की गई सामग्रियों में कुछ ऐसे भी दावे किए गए है, जिसमें टूर और मीटिंग्स शामिल है, जो पहली बार सार्वजनिक हुई है। इनमें एक अहम वीडियो और फोटो है, जिनमें वे जॉर्डन के सेना प्रमुख यूसुफ हुनैसी से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1967 के सिक्स डे वॉर में मारे गए एक जॉर्डनियन सैनिक की खंजर उन्हें भेंट की गई है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच का ये दौरा बेहद ही गोपनीय बताया गया है। इस वजह से वो बिना वर्दी के जॉर्डन पहुंचे थे।

इजरायल के इन नेताओं के डेटा पर सेंधमारी

बताते चले कि यह पहली बार नहीं है कि हंदाला ग्रुप ने इजरायली नेताओं को टारगेट किया है। इससे पहले भी इजरायली पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, पूर्व न्याय मंत्री अयलेट शाकेद और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ के डिवाइस में सेंधमारी करने का दावा कर चुका है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Created On :   9 April 2026 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story