Iran US Ceasefire: पाक की मध्यस्थता से पछता रहा ईरान! इस्लामाबाद में शांति वार्त में तेहरान नहीं होगा शामिल? जानें

पाक की मध्यस्थता से पछता रहा ईरान! इस्लामाबाद में शांति वार्त में तेहरान नहीं होगा शामिल? जानें
ईरान को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं! क्या इस्लामाबाद वार्ता से बाहर हो जाएगा तेहरान? जानें क्यों उठ रहे सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच बुधवार को हुए 14 दिनों के लिए सीजफायर पर स्थिति डामाडोल होती नजर आ रही है। सीजफायर के चंद घंटों बाद इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर दिए हैं। वहीं, इन हमलों को ईरान सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन बता रहा है। लिहाजा, सीजफायर के बाद 10 अप्रैल को ईरान-इजराइल के बीच होने वाली शांति वार्ता में रुकावट आने का खतरा साफ नजर आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोगदा ने सोशल मीडिया से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। जिसमें वार्ता में शामिल होने के लिए ईरानी प्रतिनिधि के इस्लामाबाद जाने के बारे में बताया गया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान का पाकिस्तान पर से भरोसा उठ गया है? तो क्या इस वजह से ईरान इस्लामाबाद में बातचीत से दूरी बना रहा है?

ईरान-अमेरिका शांतिवार्ता में अड़चन की अटकलें

एक्स पर ईरानी राजदूत अमीरी मोगदम ने पोस्ट कर बताया था कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल स्थाई शांति को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाला है। अब उनका ये पोस्ट डिलीट है। इजरायल और अमेरिका इस बात पर अड़ा हुआ है लेबनान इस सीजफायर में शामिल नहीं है। अमीरी मोगदम ने कहा था कि इजरायल ने लेबनान में सीजफायर का उल्लंघन किया फिर फिर भी ईरान वार्ता के लिए इस्लामाबाद आ रहा है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करने के मकसद से बातचीत के लिए पाकिस्तान आ सकते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया, 'पाकिस्तान के खुद को एक अहम मीडिएटर के तौर पर पेश करने के बाद इस हफ्ते इस्लामाबाद में बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है। शायद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेडी वेंस पाकिस्तान जा सकते हैं।'

पाकिस्तान फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात

इससे पहले द फाइनेंशियल टाइम्स ने कहा था कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने रविवार को ट्रंप से बात की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की थी।

इस दौरान व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे चल रहे हैं और अपने मुख्य उद्देश्यों के करीब पहुंच रहे हैं। वहीं, वॉशिंगटन तेहरान के साथ सार्थक बातचीत जारी रखे हुए है, जिसका उद्देश्य इस संघर्ष को समाप्त करना है। व्हाइट हाउस ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) को कहा था कि वार्ता टीम में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल होंगे।

Created On :   9 April 2026 9:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story