ट्रंप की तर्ज पर पाक ने किया युद्ध रुकवाने का दावा: अमेरिका-ईरान सीजफायर पर अपने मुंह मियां मिट्ठु बन रहे शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर को बताया 'हीरो'

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर अपने मुंह मियां मिट्ठु बन रहे शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर को बताया हीरो
अमेरिका-ईरान के बीच 14 दिनों का सीजफायर होने के बाद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद को क्रेडिट देने से नहीं थक रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच 14 दिनों का सीजफायर होने के बाद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद को क्रेडिट देने से नहीं थक रहे हैं। उन्होंने बुधवार को हुए सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हुए ऐतिहासिक बताया। पीएम शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा के लिए बदल गया है। अब दुनिया पाकिस्तान को सम्मान और गौरव की निगाहों से देखेगी। इतना ही नहीं, बल्कि शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनिर को 'हीरो' बताया है।

ईरान-अमेरिका सीजफायर का क्रेडिट ले रही शहबाज शरीफ

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को दो दोबारा खोलने की शर्त पर दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा की थी। ईरान से सीजफायर कराने के लिए ट्रंप ने शरबाज शरीफ और आसिम मुनिर का धन्यवाद किया था। दूसरी ओर, पाकिस्तानी पीएम ने दोनों देश के प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में एक निर्णायक समझैते पर चर्चा के लिए न्योता दिया था।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाक पीएम ने मंत्रिमंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'अल्लाह ने आज पाकिस्तान को दिया गया यह सम्मान देश के इतिहास का सबसे गौरवशाली क्षण है। टोक्यो से लंदन और कुआलालंपुर तक, टीवी चैनलों और संस्थानों में जिस तरह से पाकिस्तान का जिक्र हो रहा है, वह अभूतपूर्व है। ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया।'

पाक पीएम ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की सराहना की

इतना ही नहीं, बल्कि पाक पीएम ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद आज पाकिस्तान को जो सम्मान और गौरव प्राप्त हुआ है। वह पूरे देश का हित है। उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान के 24 करोड़ लोग इस सम्मान के सही हकदार हैं।' शहबाज ने कहा कि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि युद्धविराम का पहला चरण सफलतापूर्वक लागू किया गया है और उन्हें भरोसा है कि शुक्रवार को होने वाली वार्ता का अगला दौर भी सफल रहेगा।

इस दौरान पाकिस्तानी पीएम ने फील्ड मार्शल मुनीर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक बार फिर सीडीएफ मुनीर को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम शहबाज ने कहा, 'वे न केवल युद्ध के हीरो हैं, बल्कि आज उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि पाकिस्तान के सर्वोच्च और महान मकसदों के लिए उन्होंने राजनीतिक नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। मैं इन प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देता हूं।'

Created On :   9 April 2026 5:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story