US-Iran Ceasefire: पाकिस्तान में युद्धविराम पर शांति वार्ता से पहले रूस की दो टूक, लेबनान पर जारी हमलों पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान को लेकर कल (10 अप्रैल) शांति वार्ता होने वाली है। इस बीच, रूस का बड़ा बयान सामने आया है। उसने इजरायल के लेबनान पर जारी हमलों को लेकर दो टूक बात कही है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनकी ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीजफायर समझाते में लेबनान को शामिल करने पर सहमति बनी। ऐसा इसलिए कि इलाके में स्थिरता के लिए बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े -अमेरिका और ईरान की पाकिस्तान में कल शांति वार्ता, हमले की आशंका पर अमेरिकी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की अहम मीटिंग
लेबनान पर हुए हमलों की कड़ी निंदा
दूसरी तरफ रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने लेबनान पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आक्रामक कदम शांति वार्ता को पटरी से उतार सकते हैं। उन्होंने आगे साफ संकेत देते हुए कहा कि रूस इलाके में बढ़ते तनाव को लेकर काफी चिंतित है। साथ ही सभी पक्षों से संयम बरतने को कहा। ताकि कूटनीतिक प्रयासों की वजह से समाधान की दिशा में आगे बढ़ सके। बता दें कि इजरायल सीजफायर के बाद भी लेबनान पर लगातार बड़े-बड़े हमले कर रहा है।
यह भी पढ़े -इजरायल ने लेबनान में एकसाथ गिराए 160 बम, 10 मिनट में तबाह हुए कई इलाके, भयावह तस्वीरें आई सामने
ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत
जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान ट्रंप ने उनको लेबनान पर हमले कम करने की सलाह दी है, ताकि ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाने में कोई परेशानी नहीं आए।
गौरतलब है कि इसी हफ्ते बुधवार को वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है। इसके बाद भी हालात काबू होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस समझौते के बाद भी ईरान के एक रिफाइनरी प्लांट पर हमला हुआ है, इसके जवाब में उसने कुवैत और बहरीन को टारगेट किया।
Created On :   9 April 2026 11:27 PM IST












