अमेरिका-ईरान युद्ध विराम चर्चा: सीजफायर के बीच में ट्रंप ने कहा, समझौता नहीं हुआ तो होगी भारी गोलीबारी और बमबारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के बीच एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा US के सभी जहाज, विमान और सैनिक, साथ ही अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और कोई भी दूसरी चीज जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और तबाह करने के लिए सही और जरूरी हो, ईरान के अंदर और आस-पास तब तक मौजूद रहेंगे, जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता।
ट्रंप ने आगे कहा अगर किसी भी वजह से ऐसा नहीं होता है - जिसकी संभावना बहुत कम है - तो 'गोलीबारी शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी - उससे भी ज्यादा बड़ी, बेहतर और ताकतवर। यह बात बहुत पहले ही तय हो गई थी और इसके उलट कही जा रही सभी झूठी बातों के बावजूद - कोई भी परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। इस बीच, हमारी महान सेना गोला-बारूद जमा कर रही है और आराम कर रही है, असल में, वह अपनी अगली जीत का इंतजार कर रही है। अमेरिका वापस आ गया है!
यह भी पढ़े -'अगर किसी भी समर्थित इलाके में इजरायली हमला होता है तो...' ईरानी सेना ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए अपनी एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा जब हमें NATO की जरूरत थी, तब वे वहां नहीं थे, और अगर हमें फिर से उनकी जरूरत पड़ी, तो भी वे वहां नहीं होंगे।
Created On :   9 April 2026 12:36 PM IST













