US-Iran Ceasefire: 'अगर किसी भी समर्थित इलाके में इजरायली हमला होता है तो...' ईरानी सेना ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इस बीच, तेहरान ने इजरायल को लेकर अमेरिका को सख्त बयान जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इजरायल अभी भी लेबनान पर हमला कर रहा है। वहीं, सऊदी अरब ने कहा कि उसने पिछले कुछ ही घंटों में 9 ड्रोन को मार गिराया है। इन घटनाक्रमों के बीच ईरानी सैन्य संगठन रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर कोई विदेशी विमान उनके इलाके में दिखाई देता है तो इसे सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा।
अमेरिका को दी साफ चेतावनी
ईरानी सेना ने अपने एक बयान में कहा कि अगर इजरायल की तरफ से कोई टारगेट किया जाता है तो इसका सीधा जिम्मेदार अमेरिका को माना जाएगा। और उस स्थिति में अमेरिका को भी निर्णायक जवाब दिया जाएगा। यानी किसी भी इजरायली हमले का बदला सीधा अमेरिका से लिया जाएगा। साथ ही यह भी साफ किया कि अगर दोनों देशों की तरफ से हमला किया जाता है तो इस बार याद रखने वाला हमला किया जाएगा।
ईरान ने इन समुहों को दिया समर्थन
ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि देश अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं करने वाला है। इसके साथ ही घोषणा की गई है कि वह इलाके में अपने सहयोगी रेजिस्टेंस फ्रंट का समर्थन नहीं तोड़ेगा। जिसमें लेबनान, फिलिस्तीन, यमन और इराक जैसे क्षेत्र शामिल है। यही पर ईरान समर्थित कई समूह पहले से एक्टिव है। ईरान ने लेबनान में हिज्बुल्लाह, फिलिस्तीन में हमास, यमन में हुती और इराक में मौजूद रेजिस्टेंस फ्रंट को अपना पूरा समर्थन दिया हुआ है।
यह भी पढ़े -ईरान-अमेरिका युद्धविराम की नेतन्याहू को नहीं परवाह! इजराइल ने 'हाफ सीजफायर' बताकर लेबनान में फिर किया हमला
इजरायली रक्षा मंत्री ने हमलों पर दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच भले ही 14 दिन तक का सीजफायर हुआ है, लेकिन इस समझौते पर संकट गहराया हुआ है। इसका कारण एक तरफ इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज का कहना है कि लेबनान में किए गए हमलो में हिज्बुल्लाह के सैकड़ों लड़ाकों को टारगेट किया गया है। वहीं, ईरान की तस्नीम न्यूज एजेसी ने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि अगर लेबनान पर हमले जारी रहते है तो ईरान युद्धविराम समझौते से पीछे हट जाएगा।
Created On :   8 April 2026 10:30 PM IST












