Iran-US War: सीजफायर के बाद ट्रंप ने ईरान के साथ मिलकर काम करने के दिए संकेत, दोनों देशों की बैठक में टैरिफ प्रतिबंधों का भी निकलेगा हल?

सीजफायर के बाद ट्रंप ने ईरान के साथ मिलकर काम करने के दिए संकेत, दोनों देशों की बैठक में टैरिफ प्रतिबंधों का भी निकलेगा हल?
ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद अमेरिका ने एक और संकेत दिया है। उन्होंने बताया है कि दोनों देशों के बीच टैरिफ और प्रतिबंधों को लेकर बातचीत जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगभग 40 दिनों से युद्ध देखने को मिल रहा था। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्तों के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी बड़ा दावा किया है कि अब यूएस और ईरान बहुत ही ज्यादा करीब से मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट किया है कि ईरान एक 'सफल सत्ता परिवर्तन' के दौर से गुजर चुका है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अब ईरान में यूरेनियम संवर्धन नहीं किया जाएगा और अब अमेरिका और ईरान साथ मिलक काम करेंगे।

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बोला है कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। हमने माना है कि वहां जो बदलाव हुआ है, वह आगे चलकर काफी सकारात्मक साबित होगा। अब यूरेनियम का कोई संवर्धन (एनरिचमेंट) नहीं होगा। अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर जमीन के नीचे गहराई में छिपी न्यूक्लियर “डस्ट” (जिसका जिक्र B-2 बॉम्बर्स से जुड़ा है) को बाहर निकालकर हटा देगा। इस पूरे इलाके पर बहुत सख्त सैटेलाइट निगरानी (स्पेस फोर्स के जरिए) रखी जा रही है और हमले के बाद से अब तक वहां कुछ भी छेड़ा नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों (सैंक्शन्स) में राहत को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं। 15 में से कई अहम बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'


ईरान में हुआ सत्ता परिवर्तन

ट्रंप के ये दावे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी ज्यादा अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि एक तरफ दोनों देशों की बीच जबरदस्त सैन्य टकराव देखने को मिला है तो दूसरी तरफ सहयोग और समझौते की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ये साफ होगा कि ये सीजफायर और समझौते की दिशा कितनी स्थायी रहने वाली है।

Created On :   8 April 2026 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story