US-Iran War Ceasefire: सीजफायर से संतुष्ट नहीं ईरान के सुप्रीम नेता मुज्तबा खामेनेई, ट्रंप के ऐलान के बाद फिर से जंग छिड़ने की दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में 39 दिनों से अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच कुछ दिनों के लिए सीजफायर हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ईरान की सेना को गोलीबारी रोकने का आदेश दिया गया है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यह अंत नहीं है। ईरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि युद्ध की समाप्ति नहीं है और दुश्मन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने पर उसका करार जवाब दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर मुज्तबा खामेनेई ने दी चेतावनी
सरकारी चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर दिए गए एक बयान में मुज्तबा खामेनेई ने कहा, 'यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन नहीं करना चाहिए और गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।'
सीजफायर के ऐलान के बाद एक बयान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा, 'यह साफ किया जाता है कि इसका अर्थ युद्ध की समाप्ति नहीं है। हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं और यदि दुश्मन द्वारा जरा सी भी गलती की जाती है तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।'
यह भी पढ़े -जंग के बावजूद ईरान शहंशाह! तेल-गैस की शॉर्टेज में भी ये खाड़ी देश कर रहे बंपर कमाई, भारत की क्या है स्थिति
10 शर्तों पर हुआ अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर
सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए कि स्थगित करने पर सहमत हूं। यह एक द्विपक्षीय सीजफायर होगा।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से बातचीत के बाद मैंने विनाशकारी सैन्य शक्ति रोक दी है। यह सीजफायर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने और सुरक्षित रखने की शर्त पर किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और हमें विश्वास है कि यह बातचीत के लिए एक व्यवहार्य आधार है। अतीत के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है।'
Created On :   8 April 2026 12:14 PM IST












