Pakistan Protest: पाकिस्तान में लॉकडाउन के ऐलान के बाद ही फूटा लोगों का गुस्सा, रोड पर कर रहे प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव जारी है और ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है। इसके बाद ही शहबाज शरीफ की सरकार ने पाकिस्तान में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इसके बाद से ही लोगों का गुस्सा फूट गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रोड पर ही देश के लोग उतर आए हैं, इसके बाद कराची से पेशावर तक उग्र प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। यहां कराची, हैदराबाद, सुक्कुर और जैकोबाबाद जैसे शहरों में लोग भारी भीड़ में उतर आए हैं। इसके अलावा ईंधन की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई का सख्ती से विरोध कर रहे हैं।
पाकिस्तान का क्या है कहना?
डॉन के अनुसार, सुक्कुर में सिंध यूनाइटेड पार्टी ने प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें शामिल सभी लोगों ने कफन ओढ़कर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही समर्थकों को संबोधित करते हुए एसयूपी के नेता ऐदान जागीरानी ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती की निंदा की है। उन्होंने इसको बहुत ही भ्रामक कटौती बताया है। साथ ही हाल ही के हफ्तों में पेट्रोल की कीमतों में 137 पीकेआर प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा है कि महंगाई बेकाबू हो गई है।
यह भी पढ़े -ईडी ने अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और जवाद अहमद सिद्दीकी की 39.45 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की
तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
गोहर खान खोसो की लीडरशिप में पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। खोसो ने कहा है कि ईंधन की कीमतें बढ़कर 378 पीकेआर प्रति लीटर होने वाली हैं। इसमें आम परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर होने वाला है। साथ ही उनको चेतावनी भी दी जाएगी कि अगर तुरंत राहत और टैक्स में कटौती नहीं की गई तो ये विरोध प्रदर्शन में पूरे देश में फैल सकता है।
Created On :   7 April 2026 7:26 PM IST












