US-Iran War: 48 घंटे वाली धमकी के बाद ट्रंप ने माना ईरान का लोहा! दुश्मन देश है ताकतवर, नहीं तो खत्म कर देता जंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान जंग दिन प्रतिदन भीषण युद्ध की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (6 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हमारा दुश्मन देश ईरान काफी मजबूत है। यह बात ट्रंप ने शांति वार्ता को लेकर चल रही पहल और 48 घंटे वाली धमकी के बाद दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा 'जब दुश्मन कमजोर हो तो आपको कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन यह दुश्मन मजबूत है। हालांकि उनके पास अब उतनी ताकत नहीं बची, जितनी करीब एक महीने पहले थी।'
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग पर क्या कहा?
उन्होंने कहा हमारी सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेना है, जिसे सबने वेनेज़ुएला में किए गए ऑपरेशन में देखा। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैंने अपने पहले कार्यकाल में अपनी सेना को और भी ताकतवर बनाया था। मुझे जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि मैं अपने दूसरे कार्यकाल में सेना का इसका इतना ज्यादा इस्तेमाल कर पाउंगा। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के भी संकेत दिए कि ईरान के साथ जंग को लेकर अमेरिका जल्द ही अंतिम फैसला ले सकता है। ट्रंप ने F-15 फाइटर जेट तबाह होने को लेकर ट्रंप ने कहा इसमें ईरान थोड़ा लकी था। जंग में कभी कभार किस्मत भी साथ नहीं देती।
तेहरान ने हथियार नहीं डाले तो उनके पास कहर बरपेगा- ट्रंप
व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैं चाहता तो ईरान के तेल पर कब्जा कर लेता. बदकिस्मती से, अमेरिकी लोग चाहते हैं कि हम घर लौट आएं। हमें लगता है कि ईरान का नया शासन पिछले शासनों के मुकाबले कहीं ज्यादा समझदार है। हमने वहां पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन कर दिया।' हालही में ट्रंप ने ईरान के सामने शांति के लिए प्रस्ताव रखा है। उसके बाद उन्होंने कहा कि अगर तेहरान ने हथियार नहीं डाले तो उनके पास कहर बरपेगा। ईरान के पावर प्लांट या पुल नहीं बचेंगे। मैं चाहूं तो युद्ध से बाहर निकल सकता हूं, लेकिन मैं इसे पूरा करके ही बाहर निकलुंगा।
Created On :   7 April 2026 12:16 AM IST












