Iran-Israel War: होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने दी डेडलाइन, रास्ता न खुलने पर हमले की चेतावनी, ईरान ने रख दी ये शर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समय पर रास्ता नहीं खोलता, तो बड़े हमले हो सकते हैं। दूसरी तरफ ईरान भी पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा है। उसने अपनी शर्त रख दी है और साफ कहा है कि बिना शर्त के रास्ता नहीं खुलेगा। इस पूरे मामले से दुनिया में चिंता बढ़ गई है, खासकर उन देशों में जो तेल और गैस के लिए इस रास्ते पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़े -'हमने कुर्दों के जरिए प्रदर्शनकारियों को बंदूकें...' ईरान में सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा
ट्रंप की चेतावनी और डेडलाइन
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक होर्मुज स्ट्रेट खोलना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला किया जा सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। उन्होंने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में साफ कर दिया कि अगर बात नहीं बनी, तो कार्रवाई तय है। हालांकि उन्होंने बातचीत से हल निकलने की उम्मीद भी जताई है।
यह भी पढ़े -निशिकांत दुबे ने 1957 का जिक्र कर कांग्रेस पर लगाए आरोप, अमेरिका के साथ मिलकर केरल सरकार को गिराने की साजिश रची थी
ईरान की शर्त और जवाब
ईरान ने अमेरिका की बात मानने से पहले अपनी शर्त रखी है। ईरान के अधिकारी मेहदी तबातबाई ने कहा कि स्ट्रेट तभी खुलेगा, जब टोल का कुछ हिस्सा युद्ध के नुकसान की भरपाई में लगेगा। वहीं, संसद स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालिबफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर दबाव बनाया गया, तो पूरा क्षेत्र संघर्ष में फंस सकता है। ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह दबाव में झुकने वाला नहीं है।
भारत पर असर और चिंता
इस तनाव का असर भारत पर भी पड़ सकता है। भारत काफी हद तक तेल और गैस के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर है। अभी तेल की सप्लाई ठीक है, लेकिन एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ रही है। सरकार लोगों को पीएनजी की तरफ शिफ्ट कर रही है। इसके अलावा उर्वरक जैसे यूरिया और डीएपी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। अगर होर्मुज स्ट्रेट लंबे समय तक बंद रहता है, तो भारत में महंगाई और सप्लाई की समस्या बढ़ सकती है।
Created On :   6 April 2026 8:52 AM IST












