ट्रंप का कबूलनामा!: 'हमने कुर्दों के जरिए प्रदर्शनकारियों को बंदूकें...' ईरान में सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा

हमने कुर्दों के जरिए प्रदर्शनकारियों को बंदूकें... ईरान में सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा
मिडिल ईस्ट में हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कबूल करते हुए कहा कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान अमेरिका ने हथियार भेजने का काम किया था। इसके साथ ही दावा किया कि भेजे गए हथियार कुर्दों ने लिए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हमने कुर्दों के जरिए प्रदर्शनकारियों को बहुत सारी बंदूकें भेजी थीं और मुझे लगता है कि कुर्दों ने ही वे हथियार रख लिए।"

ट्रंप ने कुर्द का क्यों किया जिक्र?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दावे में कुर्द का जिक्र किया है। वह एक समुदाय है, जिनकी आबादी दुनिया में करीब तीन करोड़ है। वह बिना राज्य वाले सबसे बड़े जातीय समूहों में से एक होते हैं। कुर्द समुदाय के लोग तुर्किए, ईरान, इराक और सीरिया में बसे हुए हैं। जिनकी अपनी खुद की एक भाषा होती है। इसमें कई बोलियां बोली जाती है। इसके अलावा ज्यादातर सुन्नी मुसलमान है। वहीं, ईरान ने कई उग्रवादी संगठनों को आतंवादी संगठन भी घोषित किया हुआ है।

मौतों को लेकर ट्रंप ने किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में दावा करते हुए कहा कि ईरानी शासन ने सरकार विरोध प्रदर्शनों के समय 45 हजार नागरिकों को जान से मार दिया है। हालांकि, इन प्रदर्शन के दौरान लोगों की हुई मौतों का आंकड़ा ईरान सरकार ने जारी नहीं किया है। लेकिन कुछ एक्टिविस्टों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस दौरान 7,000 हजार और अन्य रिपोर्ट में यह आंकड़ा 30 हजार लोगों की मौत का आंकड़ा बताया गया था।

Created On :   6 April 2026 12:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story