Iran-Israel War: 'हमने अमेरिका के हेलिकॉप्टर किए तबाह', पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर ईरान का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इस बार मामला एक पायलट को बचाने के अभियान को लेकर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सेना ने ईरान में घुसकर अपने पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में अमेरिका को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने बिल्कुल अलग कहानी बताई है। ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर गिराए हैं। दोनों देशों के दावे एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।
यह भी पढ़े -जंग के बीच भारत के लिए आई गुड न्यूज, LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, लदी है 46,650 मीट्रिक टन गैस
ट्रंप का दावा: मिशन पूरी तरह सफल
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने बहुत ही सटीक ऑपरेशन किया। उनके अनुसार, पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी भी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मिशन दिखाता है कि अमेरिका कहीं भी पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान में सुप्रील लीडर को लेकर उठाने लगे ये सवाल, क्या अमेरिका के इन दावों की करते पुष्टि?
ईरान का दावा: कई अमेरिकी मशीनें तबाह
ईरान की सेना ने कहा कि उसने अमेरिका का C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर मार गिराए। ईरान के अनुसार यह एक संयुक्त ऑपरेशन था, जिसमें कई सैन्य यूनिट शामिल थीं।
दोनों देशों के अलग बयान से बढ़ा तनाव
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि हमले में ईरान के बड़े सैन्य अधिकारी मारे गए। वहीं ईरान ने चेतावनी दी कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह कड़ा जवाब देगा। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस घटना में पांच लोगों की मौत भी हुई है।
Created On :   5 April 2026 2:57 PM IST












