Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड रद्द

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड रद्द
मिडिल ईस्ट में लगातार अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमलें हो रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई कही है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में लगातार अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमलें हो रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई कही है। ईरान के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी हमीदेह सुलेमानी अफशार की अमेरिकी प्रशासन ने ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया है। पूर्व कमांडर की मौत जनवरी, 2020 में अमेरिका द्वारा किए गए हमले में हो गई थी।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया गया है। इस कारण वे अमेरिकी संघीय एजेंसियों की हिरासत में हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक वो अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक के तौर पर अमेरिका में रह रही थी।

अमेरिकियों पर हुए हमलों का जश्न

एक्स पर रुबियो ने लिखा, "हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर रहते हुए ऐशो-आराम की जिंदगी जी रही थीं। अफशार, ईरान के दिवंगत मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी हैं। वह ईरानी शासन की कट्टर समर्थक भी रही हैं, जिन्होंने अमेरिकियों पर हुए हमलों का जश्न भी मनाया और हमारे देश को ग्रेट सैटन (शैतान) कहा।"

उन्होंने आगे बताया, "इस हफ्ते मैंने अफशार और उनकी बेटी दोनों की कानूनी स्थिति खत्म कर दी है और अभी वे अमेरिका से डिपोर्टेशन की प्रक्रिया के तहत ICE की हिरासत में हैं। ट्रंप प्रशासन हमारे देश को उन विदेशी नागरिकों का ठिकाना नहीं बनने देगा, जो अमेरिका विरोधी आतंकवादी शासन का समर्थन करते हैं।" वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि अफशार के पति को भी अमेरिका में दाखिल होने पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

इस पूर्व अधिकारी की बेटी की कानून प्रक्रिया रद्द

इससे पहले मार्को रुबियो ने इसी महीने की शुरुआत में एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व सचिव अली लारिजानी की बेटी फातिमा अर्देशीर-लारिजानी और उनके पति सैयद कलंतर मोतामेदी की कानूनी स्थिति कैंसिल कर दी थी। बताते चले की अली लारिजानी की मौत भी अमेरिका और इजरायल हमले में हो गई है।

Created On :   4 April 2026 11:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story