Iran-Israel War: भारत को बड़ी राहत, LPG टैंकर ग्रीन सान्वी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार कर चुका है। यह जहाज करीब 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत आ रहा है। माना जा रहा है कि यह 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंच जाएगा। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच यह खबर काफी अहम मानी जा रही है। इससे भारत की गैस सप्लाई को थोड़ी राहत मिलेगी। अभी कई और भारतीय जहाज भी वहां फंसे हैं जो कि क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
ग्रीन सान्वी सुरक्षित भारत की ओर
ग्रीन सान्वी पहले फारस की खाड़ी में खड़ा था। फिर यह ईरान के समुद्री इलाके से होकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया। अब यह सीधे मुंबई की तरफ बढ़ रहा है। इस जहाज में करीब 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी है। यह मात्रा भारत की आधे दिन की जरूरत के बराबर मानी जा रही है। युद्ध के कारण सप्लाई पहले ही कम हो चुकी है इसलिए यह खेप बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े -होर्मुज खोलने के लिए यूएन में बहरीन के प्रस्ताव पर रूस ने लगाया वीटो, क्या होगा अमेरिका का अगला कदम?
भारत के लिए राहत, और जहाज भी आएंगे
मार्च में यह सातवां भारतीय जहाज है जो होर्मुज पार कर पाया है। अच्छी बात यह है कि जल्द ही दो और टैंकर, ग्रीन आशा और जग विक्रम भी भारत आने की उम्मीद है। इससे देश में गैस की सप्लाई धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है। अभी भी कई भारतीय जहाज वहां रुके हुए हैं और आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
ईरान की अनुमति से हो रहा है रास्ता साफ
ईरान ने फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट पर अपना कंट्रोल बना कर रखा हुआ है। लेकिन उसने कुछ दोस्त देशों के जहाजों को आने-जाने की अनुमति दी है। आपको बता दें कि, भारत भी उन देशों में शामिल है। इसी वजह से भारतीय जहाजों को पास मिल रहा है। सरकार लगातार बातचीत कर रही है ताकि बाकी जहाज भी सुरक्षित निकल सकें।
Created On :   4 April 2026 8:51 AM IST













