Iran-Israel War: 'हमले में ईरान के कई बड़े सैन्य नेता मारे गए', बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध अब और ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा किया है कि तेहरान में हुए एक हमले में ईरान के कई बड़े सैन्य नेता मारे गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया और इसे “टर्मिनेटेड” बताया। यह सब उस समय हुआ है जब अमेरिका ने ईरान को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह अपनी शर्तें माने, नहीं तो कड़े कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़े -जंग के बीच भारत के लिए आई गुड न्यूज, LPG लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, लदी है 46,650 मीट्रिक टन गैस
तेहरान हमले पर ट्रंप का दावा
शनिवार को ट्रंप ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में बड़ा हमला हुआ है। उनके अनुसार, इस हमले में कई बड़े सैन्य अधिकारी मारे गए। उन्होंने एक छोटा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें रात के समय आसमान में तेज रोशनी और धमाके दिख रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिका की ताकत दिखाने के लिए की गई है और यह संदेश देने के लिए है कि चेतावनी को हल्के में न लिया जाए।
यह भी पढ़े -ईरान ने पाकिस्तान में मध्यस्थता वार्ता के लिए नहीं किया था इंकार! विदेश मंत्री ने अमेरिकी मीडिया पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
ईरान की सख्त प्रतिक्रिया
ट्रंप के इस दावे के बाद ईरान ने तुरंत जवाब दिया। ईरान के दूतावास ने उनके बयान का मजाक उड़ाया और कहा कि असली समस्या अमेरिका के अंदर चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार सरकार बदलने की बात करना सही नहीं है। ईरान ने साफ कर दिया कि वह दबाव में आने वाला नहीं है और अपने फैसले खुद लेगा।
होर्मुज और युद्ध का बढ़ता खतरा
इस पूरे विवाद के पीछे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) का मुद्दा भी बड़ा कारण है। अमेरिका चाहता है कि यह तेल मार्ग खुला रहे। वहीं, हाल ही में ईरान ने दो अमेरिकी युद्ध विमान गिरा दिए जिससे हालात और खराब हो गए। पेंटागन के अनुसार, एक सैनिक अभी भी लापता है और उसे बचाने की कोशिश जारी है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज हो सकता है।
Created On :   5 April 2026 9:39 AM IST













