Iran US War: जंग के 36वें दिन, सीजफायर न करने की जिद पर अड़ा ईरान, डिफेंस बजट बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका

जंग के 36वें दिन, सीजफायर न करने की जिद पर अड़ा ईरान, डिफेंस बजट बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका
अमेरिका-इजराइल- ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का आज 36वां दिन है। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमलें जारी है। इस बीच युद्ध से जुड़े कुछ अपडेट सामने आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल- ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध का आज 36वां दिन है। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमलें जारी है। इस बीच युद्ध से जुड़े कुछ अपडेट सामने आए हैं। जो मौजूदा हालातों की गंभीरता को दर्शाता है।

ईरान-अमेरिका युद्ध के 5 बड़े अपडेट

ईरान के अधिकारियों के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक कम से कम 2,076 लोगों की जान गंवा चुके हैं। वहीं, 26,500 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

हाल ही में ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स मार गिराने का दावा किया है। इनमें से एक F-15E फाइटर जेट को उसके क्षेत्र में निशाना बनाया गया है। इस विमान में सवार एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस विमान में सवाल क्रू मेंबर का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, दूसरा अभी भी लापता है। ईरानी मीडिया का कहना है कि A-10 अटैक एयरक्राफ्ट पर्शियन गल्फ में गिरा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस पर साफ नहीं किया है कि प्लेन क्रैश हुआ या उसे मार गिराया गया।

अमेरिका सेना लापता क्रू मेंबर की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर भी ईरान फायरिंग की चपेट में आया। हालांकि, हेलिकॉप्टर को नुकसान जरूर हुआ। लेकिन वह हवा में बना रहा। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ऐसे दो हेलिकॉप्टर प्रभावित हुए हैं। ये हेलिकॉप्टर F-15E के लापता पायलट को खोजने के मिशन पर थे।

ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स गिराए

ईरान ने कहा है कि उसने "नए एडवांस डिफेंस सिस्टम" की मदद से अमेरिकी विमानों को गिराया है। यह दावा अमेरिका के उस बयान के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को पहले ही नष्ट कर दिया गया है।

ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर प्रस्ताव को भी नकार दिया। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह प्रस्ताव एक तीसरे देश के जरिए तेहरान पहुंचाया था। इसे ईरान ने मनाने से मना कर दिया। इस मामले पर अमेरिका से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इन घटनाओं का ईरान के साथ संभावित बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने अमेरिकी संसद से रक्षा बजट को बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की अपील की है। फिलहाल अमेरिका का रक्षा बजट करीब 839 बिलियन डॉलर (लगभग 70 लाख करोड़ रुपए) है। डोनाल्ड ट्रंप पहले भी अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य खर्च बढ़ाने की बात करते रहे हैं।

Created On :   4 April 2026 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story