Iran-Israel War: जंग के बीच ट्रंप ने नहीं लिया वीकली ऑफ, आखिर किस काम में व्यस्त हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

जंग के बीच ट्रंप ने नहीं लिया वीकली ऑफ, आखिर किस काम में व्यस्त हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?
ईरान तनाव के बीच ट्रंप ने छुट्टी छोड़ दी है। वह अहम बैठकों में व्यस्त है। इसके अलावा रक्षा बजट बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना वीक ऑफ रद्द कर दी है। अब वह व्हाइट हाउस में रहकर लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। उनका फोकस देश की सुरक्षा और आगे की रणनीति तय करने पर है। सरकार के अंदर भी लगातार चर्चा हो रही है कि कैसे इस स्थिति से निपटा जाए। इस बीच रक्षा बजट को भी काफी बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

ट्रंप ने नहींल ली छुट्टी छोड़ी, बैठकों पर फोकस

बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने हर हफ्ते मिलने वाली अपनी छुट्टी को रद्द कर दिया है। अब वह वीकेंड पर भी काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में लगातार बड़े अधिकारियों के साथ बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में ईरान के साथ बढ़ते तनाव पर चर्चा हो रही है। ट्रंप खुद इन बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है और हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहती है।

अधिक रक्षा बजट की मांग

अमेरिकी सरकार ने अगले साल के लिए बहुत बड़ा रक्षा बजट मांगा है। यह करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर है। यह पिछले साल से काफी ज्यादा है। माना जा रहा है कि ईरान के साथ तनाव के चलते सैन्य खर्च बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस पैसे का इस्तेमाल सेना को मजबूत बनाने और नई तैयारी करने में किया जाएगा। इससे अमेरिका अपनी ताकत और बढ़ाना चाहता है।

खर्च बढ़ेगा, दूसरे खर्च कम होंगे

सरकार ने यह भी कहा है कि गैर-जरूरी खर्च कम किए जाएंगे। करीब 73 अरब डॉलर की कटौती का प्रस्ताव रखा गया है। कहा जा रहा है कि यह पैसा दूसरी जरूरी चीजों में लगाया जाएगा। सरकार का फोकस अब सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर ज्यादा है। हालांकि इस बजट को लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। आने वाले समय में इस पर चर्चा होगी।

Created On :   4 April 2026 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story