US-Israel Iran War: ईरान ने अमेरिका के तबाह किए गए विमानों के सबूत की जारी, IRGC ने वीडियो शेयर करते हुए किया बड़ा दावा?

ईरान ने अमेरिका के तबाह किए गए विमानों के सबूत की जारी, IRGC ने वीडियो शेयर करते हुए किया बड़ा दावा?
ईरान की तरफ से अमेरिका के विमान तबाह करने के कई बार दावे किए गए हैं। उसके इन दावों की पुष्टि के लिए सबूत के तौर पर दुर्घटनाग्रस्त विमानों की फोटो और वीडियो जारी किए हैं।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। इस बीच ईरान की तरफ से अमेरिका के विमान तबाह करने के कई बार दावे किए गए हैं। उसके इन दावों की पुष्टि के लिए सबूत के तौर पर दुर्घटनाग्रस्त विमानों की फोटो और वीडियो जारी किए हैं। ये तस्वीरें ईरानी न्यूज एजेंसी की तरफ से जारी किए गए हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हमले में नष्ट हुए विमानों का मलबा जमीन पर पड़ा है।

IRGC ने किया बड़ा दावा

ईरान ने दावा करते हुए कहा कि यह निशान उस वक्त बनाया गया था, जब इस्फहान इलाके में अमेरिका का सैन्य मिशन को अंजाम दिया जा रहा था। इस दौरान उसके दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर और दो सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को तबाह कर दिया। इस हमले के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। आईआरजीसी ने बताया कि यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी क्षेत्र में की गई है। उसने दावा करते हुए कहा कि इस दौरान अमेरिकी सेना डाउन हुए पायलट को बचान के लिए अभियान चला रही थी, तब उसके एयरक्राफ्ट को टारगेट किया गया।

लापता पायलट की खोज में तबाह विमान

इससे पहले ईरानी मीडिया ने भी दावा किया था कि अमेरिका का एक पायलट लापता हो गया है। उसकी खोजबीन के लिए अमेरिका ने अपने मिशन के तहत एक विमान भेजा था, इस दौरान उसे निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान इससे पहले भी दावा कर चुका है कि उसने अमेरिकी एफ-15 और ए-10 जैसे विमानों को टारगेट किया गया है। हालांकि, अभी तक ईरान के इस नए दावे पर अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Created On :   5 April 2026 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story