US-Israel Iran War: 'अगर वे मेरी बात नहीं मानेंगे तो मैं उनके पावर ...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 10 दिनों के अल्टीमेटम के बाद क्या उठाने जा रहे हैं कदम?

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर देखने को मिला है। ईरान ने इसे अस्थायी के लिए बंद कर दिया है, जिसे खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार तेहरान को धमकी के साथ अब अल्टीमेटम भी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ईरान को 10 दिन में इसे खोलने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद एक बार फिर ईरान को धमकी देते हुए गुस्से में कहा कि पागलो, होर्मुज पर लगाए प्रतिबंध हटा दो, वरना नरक में जाओगे।
यह भी पढ़े -बिश्वनाथ पहुंचे राहुल गांधी, जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम
फिर दी ट्रम्प ने ईरान को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'सोशल ट्रुथ' पर कहा, "मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और पुल दिवस एक साथ मनाया जाएगा। ऐसा पहले कभी नहीं होगा!!! पागलो तुम होर्मुज स्ट्रेट को खोल तो वरना नरक में जाओगे- देखते रहिए! अल्लाह से प्रार्थना करो।"
उन्होंने आगे ईरान को 4 अप्रैल की रात याद दिलाते हुए कहा कि हमने उसको समझौता करने और दोबार होर्मुज को खोलने का लिए 10 दिनों का समय दिया था। साथ ही कहा, "समय तेजी से बीत रहा है। 48 घंटे के बाद अमेरिका उन पर कहर बनकर टूट पड़ेगा।"
यह भी पढ़े -ईरानी हमले में क्रैश हुए एफ-15ई के पायलट ने पहले अमेरिकी सेना से किया था संपर्क, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
ईरानी अधिकारियों ने किया संपर्क
इससे पहले ट्रम्प का कहना था कि ईरान ने समय 7 दिनों का समय मांग था कि अमेरिका उसके पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा। इसके बाद उन्होंने समयसीमा बढ़ाकर 10 दिन कर दी गई। ट्रम्प द्वारा दिया गया टाइम 6 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि तेहरान के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद कूटनीति बातचीत ते तहत और समय दिया गया। उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मेरे लोगों के जरिए मुझसे बहुत ही विनम्रता से पूछा कि क्या हमें थोड़ा और समय मिल सकता है? अगर वे मेरी बात नहीं मानेंगे तो मैं उनके पावर प्लांट तबाह कर दूंगा।"
Created On :   5 April 2026 7:54 PM IST













