US-Iran War: ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर दी चेतावनी, 6 अप्रैल को समझौता नहीं हुआ तो तेहरान के पावर प्लांट को बनाएंगे निशाना

ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर दी चेतावनी, 6 अप्रैल को समझौता नहीं हुआ तो तेहरान के पावर प्लांट को बनाएंगे निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी कर रखी है। इसी रास्ते की बहाली को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (5 अप्रैल) को एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुला तो हम तेहरान के पावर प्लांट को निशाना बनाएंगे। इसके पहले ट्रंप ने ईरान को 10 दिनों का समय दिया था जो अब समाप्त हो चुका है। अब वह कह रहे है कि अगर ईरान ने सोमवार (6 अप्रैल 2026) डील फाइनल नहीं की तो 7 अप्रैल से तबाही मचाना शुरू कर देंगे।

हमला पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा- ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा कि कहा कि मंगलवार (7 अप्रैल) को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। यानी ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमला होगा। एक न्यूज चैनल (फॉक्स) से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा 'मुझे लगता है कि 6 अप्रैल को समझौता होने की अच्छी संभावना है, वे अभी बातचीत कर रहे हैं। अगर वे जल्द समझौता नहीं करते हैं तो मैं सब कुछ उड़ा देने और तेल पर कब्जा करने पर विचार कर रहा हूं।'

ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा वे एक सम्मानित कर्नल हैं और उन्हें ऐसे समय में बचाया गया जब ईरानी सेना बड़ी संख्या में उनके करीब पहुंच रही थी। आगे उन्होंने हमारी रेस्क्यू टीम ने उस डेनजरस इलाके में करीब 7 घंटे बिताए थे।

बता दें, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर रोक रखी है, उसने कहा है कि इस जलमार्ग से सिर्फ ईरान के मित्र देशों के जहाज ही गुजरेंगे। अमेरिका-इजरायल और उनके मित्र देशों के लिए होर्मुज पूरी तरह बंद है। ईरान के इस कदम से एशिया और यूरोप में हंगामा मचा दिया है।

Created On :   5 April 2026 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story