US-Iran war: ईरान पर नहीं पड़ा ट्रंप की धमकियों का असर, ठुकराया 48 घंटे का अल्टीमेटम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका बेबस होकर ऐसी धमकियां दे रहा है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था और ऐसा न करने पर उसके पॉवर प्लांटों को तबाह करने की धमकी दी थी। इसी पर ईरान की ओर से जवाब आया है।
यह भी पढ़े -'अगर वे मेरी बात नहीं मानेंगे तो मैं उनके पावर ...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 10 दिनों के अल्टीमेटम के बाद क्या उठाने जा रहे हैं कदम?
'जो 47 साल में कुछ नहीं कर पाया वो...'
वहीं, अमेरिका की धमकी पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का इस तरह से खोखली धमकी देना नई बात नहीं है। वे पिछले 47 सालों से ऐसा कर रहे हैं और कुछ नहीं कर पाए हैं। न ही वह अब कुछ कर पाएंगे।
ट्रंप के ईरान पर जीत के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका जवाब हम युद्ध के मैदान में दे सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले कहते थे कि अमेरिका 3 दिन में जंग जीत जाएगा, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है।
'ट्रंप अपने लोगों की भलाई छोड़..'
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद राज आरिफ ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अपने ही देशवासियों को इलाज जैसी सुविधाएं नहीं दे पा रहे, लेकिन दूसरी ओर ईरान को धमकियां दे रहे हैं।
ईरानी उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि ऐसा नेता (डोनाल्ड ट्रंप) जो अपने लोगों की भलाई छोड़कर दूसरों को डराता है, वह बहुत पुरानी सोच वाला है। ईरान इस मुश्किल समय में भी विकास का रास्ता चुन रहा है।
Created On :   5 April 2026 9:51 PM IST













