असम विधानसभा चुनाव 2026: बिश्वनाथ पहुंचे राहुल गांधी, जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा हाई है। सभी दल जीतने के लिए रैली निकाल रहे हैं। इस कम्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार (5 अप्रैल) को बिश्वनाथ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP-TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, CM ममता बनर्जी ने CEC को लिखा लेटर
पीएम मोदी पर जुबानी हमला
लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं, और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। असम दिल्ली से चलाया जाता है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने (मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने) भ्रष्टाचार में अपने परिवार को शामिल करके एक बड़ी गलती भी की है; अब उनके परिवार पर भी आरोप लगेंगे।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP-TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, CM ममता बनर्जी ने CEC को लिखा लेटर
#WATCH | Biswanath, Assam | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Donald Trump controls Narendra Modi, and Narendra Modi and Amit Shah control your CM... Assam is run from Delhi...""He (CM Himanta Biswa Sarma) also made a blunder by including his family in the corruption, now even… pic.twitter.com/AhhjXK8rCE— ANI (@ANI) April 5, 2026
यह भी पढ़े -बिजनौर में व्यापारियों और पूर्व सांसद के बीच भारी हंगामा, गाड़ी के सामने लेटे कारोबारी, मामला सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग
सीएम पर निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, जो सबसे ज्यादा नफरत फैलाते हैं, वे असम के मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) हैं। वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल भेजने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी।
SC/ST का जिक्र
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम साफ तौर पर कह रहे हैं कि हम असम के 6 समुदायों को SC/ST का दर्जा देंगे।हमने अपने घोषणापत्र में भी साफ़ तौर पर जिक्र किया है कि हम चाय बागान के मजदूरों को हर दिन 450 रुपये देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही असम में हमारी सरकार बनेगी, हम असम के लिए लिए गए छह फ़ैसलों को लागू करेंगे। हर महिला के बैंक खाते में बिना किसी शर्त के हर महीने नकद राशि भेजी जाएगी, और जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें 50,000 रुपये दिए जाएंगे। हम गारंटी देते हैं कि 100 दिनों के भीतर, हम ज़ुबीन गर्ग मामले के आरोपियों को सजा देंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   5 April 2026 12:39 PM IST












