Raghav Chadha News: पंजाब के मुद्दों पर लगे आरोपों पर राघव चड्ढा का जवाब देते हुए नया वीडियो आया सामने, कहा- 'ये तो ट्रेलर है...'

पंजाब के मुद्दों पर लगे आरोपों पर राघव चड्ढा का जवाब देते हुए नया वीडियो आया सामने, कहा- ये तो ट्रेलर है...
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर आरोप लगा है कि वे पंजाब के मुद्दे नहीं उठाते हैं। इस पर राघव चड्ढा ने आप को जवाब देते हुए नया वीडियो रिलीज किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उनकी पार्टी ने पद से हटाने का प्लान किया है। जिसके चलते पार्टी में काफी मतभेद चल रहे हैं, इसी बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब को लेकर आरोप लगाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि राघव चड्ढा पंजाब के मुद्दे नहीं उठाते हैं। जिसका जवाब देने के लिए राघव चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के मेरे उन साथियों के लिए, जिनको कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब संबंधित मुद्दे नहीं उठाते हैं, तो यहां एक छोटा सा ट्रेलर है।

वीडियो में क्या है?

राघव चड्ढा ने इन आरोपों का जवाब देने के लिए वीडियो जारी किया है। राघव चड्ढा ने सभी आरोप लगाए जाने वाले सभी मुद्दों का जिक्र किया है। उन मुद्दों में करतार साहिब, ननकाना साहिब के लिए कॉरिडोर, पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी, पंजाब के लिए कैंसर ट्रेन और दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत में वायु प्रदूषण जैसे कई मुद्दे संसद में उठाए हैं।

वीडियो में और क्या बोले राघव चड्ढा?

उन्होंने वीडियो में एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग, पंजाब में पानी की किल्लत, किसानों की अलग-अलग मांगें, लुप्त होता भूजल, शहीद भगत सिंह के लिए भार रत्न जैसे कई मुद्दे उठाए हैं। साथ ही नदी का पुनरुद्धार और जल तक पंजाब की पहुंच, महाराजा रणजीत सिंह के लिए शाही सिंहासन की मांग का भी जिक्र किया है। इसके अलावा, राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब में इंटरनेशनल उड़ान, पंजाब के लिए फंड जारी करने का मुद्दा, आनंदपुर साहिब का हैरिटेज सिटी बनाने की मांग जैसे कई अन्य मुद्दे भी उठाए हैं। साथ ही पंजाब के विकास के लिए केंद्र से भी मदद मांगी है।

Created On :   5 April 2026 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story