Bihar News: बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, उनकी हालत ठीक वैसे ही 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'

डिजिटल डेस्क, पटना। चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर हुए धामाके को लेकर विपक्षी दल तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच RJD नेता तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई थी। उनके बयानों पर बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'।
तेजस्वी यादव के विकास के मुद्दे पर खुली चुनौती देने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा, "आरजेडी के शासन में जंगल राज था, ये बातें कोर्ट ने कही थी। उस समय सत्ता के संरक्षण में अपराध होता था। अस्पतालों के बेड पर कुत्ते बैठते थे। वहीं, नीतीश कुमार के शासन में बिहार की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार हुआ है, निशुल्क दवा वितरण मामले में राज्य सबसे आगे है। आज हर पंचायत में 12वीं तक के स्कूल हैं। प्रखंड स्तर पर महाविद्यालय खोलने की योजना है। ऐसे में तेजस्वी यादव क्या चुनौती देंगे? तेजस्वी की हालत 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी हो गई है।"
बीजेपी ऑफस के बाहर हुए एक स्कूटी में हुए धमाके को लेकर संजय सारावगी ने कहा यह पंजाब सरकार के प्रशासन की विफलता है। चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में बीजेपी ऑफिस के बाहर हुए हमले में पंजाब सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करना चाहिए। यदि इसमें राष्ट्रविरोधी तत्व शामिल हैं, तो यह पंजाब सरकार की सीधे तौर पर विफलता है।
उन्होंने कहा "बिहार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई भी हो रही है। दरभंगा लूटकांड में पुलिस-प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बेगुसराय से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल भी हुआ है। जल्द ही लूटा गया माल भी बरामद हो जाएगा। हमारी सरकार का कहना है कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दे या बिहार छोड़ दे।"
Created On :   5 April 2026 6:24 PM IST












